Move to Jagran APP

Raksha Bandhan 2020: आज 6000 से अधिक बसें होंगी सड़कों पर

दिल्ली सरकार ने खास कर महिलाओं से अपील की है कि 20 सवारी होने पर बस में चढ़ने की कोशिश न करें। इंतजार कर लें और अगली बस में सफर कर लें।

By Edited By: Updated: Mon, 03 Aug 2020 08:48 AM (IST)
Hero Image
Raksha Bandhan 2020: आज 6000 से अधिक बसें होंगी सड़कों पर

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली सरकार ने रक्षाबंधन पर सोमवार को इस बार सभी बसों को सड़कों पर उतार दिया है। कुल मिलाकर दिल्ली परिवहन निगम (Delhi Transport Corportaion) और क्लस्टर सेवा की छह हजार से अधिक बसें सड़कों पर होंगी। बस में 20 से अधिक लोग के यात्रा करने की अनुमति है। इसलिए दिल्ली सरकार ने खास कर महिलाओं से अपील की है कि 20 सवारी होने पर बस में चढ़ने की कोशिश न करें। इंतजार कर लें और अगली बस में सफर कर लें।

लगाना होगा मास्क

सफर करते समय मास्क को लगाए रखें तथा शारीरिक दूरी का अनिवार्य रूप से पालन करें। दिल्ली सरकार पिछले कई सालों के रक्षाबंधन और भैयादूज पर बहनों को मुफ्त यात्रा करवाती रही है। मगर इस बार ऐसा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि पिछली भैयादूज से दिल्ली में महिलाओं के लिए बसों में यात्रा मुफ्त है। महिलाओं को बसों में यात्रा करने के लिए परिचालक से गुलाबी रंग का टोकन लेना होगा। इस बार सीमित संख्या में बसों में यात्रियों करने की अनुमति से बहनों को परेशानी हो सकती है। हालांकि दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने इसे खारिज किया है। उन्होंने कहा कोरोना के चलते कम बहने ही बाहर निकलेंगी। इसलिए किसी को परेशानी नहीं होगी। क्लस्टर सेवा और दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) रक्षाबंधन के दिन अपने बेड़े की सभी बसों को सड़कों पर उतारेगा।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।