Move to Jagran APP

Delhi Weather Forecast News Update: उमस-गर्मी से परेशान दिल्ली-NCR को 8 अगस्त से मिलेगी राहत

Delhi Weather Forecast News Update 8 अगस्त यानी शुक्रवार से फिर दिल्ली के मौसम में बदलाव आएगा। यह मौसमी बदलाव अगले कई दिन तक जारी रहेगा।

By JP YadavEdited By: Updated: Mon, 03 Aug 2020 08:49 AM (IST)
Hero Image
Delhi Weather Forecast News Update: उमस-गर्मी से परेशान दिल्ली-NCR को 8 अगस्त से मिलेगी राहत

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। Delhi Weather Forecast News Update: उमस और गर्मी से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बुरा हाल है। सोमवार सुबह से उमस-गर्मी से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। मौसम विज्ञानियों की मानें तो इस पूरे सप्ताह ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। आठ अगस्त से ही अच्छी बारिश होने के आसार हैं। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद बूंदाबांदी होने की संभावना है, लेकिन इससे गर्मी और उमस से कोई राहत नहीं मिलेगी। सोमवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तो अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने के आसपास रहने केआसार हैं। वहीं स्काईमेट वेदर के अनुसार, इस सप्ताह बारिश की संभावना नहीं के बराबर रहेगी। मानसून ट्रफ फिलहाल दक्षिणी हिस्से में है। हवा पूर्वी चल रही है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी भरी हवा भी कम हो गई है। ऐसे में कुछ दिन मौसम शुष्क ही रहेगा।

स्काईमे वेदर के मुताबिक, आठ अगस्त यानी शुक्रवार से फिर दिल्ली के मौसम में बदलाव आएगा। यह मौसमी बदलाव अगले कई दिन तक जारी रहेगा। इस दौरान झमाझम बारिश होने के भी आसार हैं। इससे गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार हैं।

वहीं, इससे पहलेमानसून की बेरूखी से राजधानी दिल्ली-एनसीआर फिर बारिश के लिए तरसने लगी है। रविवार को भी दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत नहीं मिली। उमस के कारण पसीने से भी हाल बेहाल रहा। रविवार सुबह से वातावरण में उमस थी। हवा भी नहीं के बराबर थी। धूप निकलने के बाद गर्मी और बढ़ गई। हालांकि शाम के समय कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई, लेकिन उससे न उमस कम हुई और न गर्मी। रविवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम था। हवा में नमी का स्तर 60 से 95 फीसद रहा। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।