Move to Jagran APP

हरियाणा से अवैध शराब दिल्ली में लाकर बेचते थे, 2 शातिर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली एक मारुति रिट्ज कार व एक स्कूटी भी बरामद की है।

By JP YadavEdited By: Updated: Tue, 04 Aug 2020 09:43 AM (IST)
Hero Image
हरियाणा से अवैध शराब दिल्ली में लाकर बेचते थे, 2 शातिर गिरफ्तार
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कालकाजी और लाजपत नगर थाना पुलिस ने हरियाणा से अवैध शराब दिल्ली में लाकर बेचने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान गुलशन और संजय कुमार के रूप में हुई है। इनसे भारी मात्रा में देसी व अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। शराब तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली एक मारुति रिट्ज कार व एक स्कूटी भी पुलिस ने बरामद की है।

दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि लाजपत नगर थाना पुलिस ने रविवार देर रात गश्त के दौरान शक होने पर एक कार को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया। इस पर कार चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और वह भागने लगा। हालांकि पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कार रुकवा ली।

कार में अवैध शराब होने के कारण चालक गुलशन को गिरफ्तार कर लिया गया। यह शराब केवल हरियाणा में सप्लाई के लिए मान्य थी, वहीं कालकाजी पुलिस ने भी रविवार रात करीब पौने 12 बजे रfxग रोड पर भैरों मंदिर के पास एक स्कूटी सवार शास्त्री नगर निवासी संजय कुमार से शराब पकड़ी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।