Move to Jagran APP

Delhi Weather Forecast News Update: दिल्ली-NCR में 30-40 kmph की रफ्तार से चल रही हवा

Delhi Weather Forecast News Update भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अभी मौसम कमोबेश ऐसा ही बना रहेगा और बीच-बीच में हल्की बारिश होती रहेगी।

By JP YadavEdited By: Updated: Thu, 06 Aug 2020 03:08 PM (IST)
Hero Image
Delhi Weather Forecast News Update: दिल्ली-NCR में 30-40 kmph की रफ्तार से चल रही हवा
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Weather Forecast News Update: पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों लोगों को बड़ी राहत मिली है। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे के बाद से दिल्ली-एनसीआर में  30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। शाम तक बारिश होने का भी अनुमान है। इससे पहले बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने सुहाने मौसम के बीच मॉर्निंग वॉक किया तो दफ्तर के लिए निकले लोग भी पिछले कई दिनों की तरह पसीने से तर नजर नहीं आए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अभी मौसम कमोबेश ऐसा ही बना रहेगा। बृहस्पतिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 29 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

वहीं, स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत के मुताबिक, अभी अगले दो तीन दिन दिल्ली में हल्की बारिश होती रहेगी और गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि तेज बारिश अगले सप्ताह ही होने की संभावना है।

इससे पहले तेज हवा के साथ मानसून की रिमझिम फुहारों ने बुधवार को उमस भरी गर्मी से खासी राहत दिलाई। सुबह 11 बजे के आसपास रुक रुककर बारिश का जो दौर शुरू हुआ, वो देर शाम तक जारी रहा। बृहस्पतिवार को भी बारिश और राहत का यह दौर ऐसे ही जारी रहने की संभावना है।

बुधवार सुबह से ही बादल छाए हुए थे और सूरज के साथ लुकाछिपी खेल रहे थे। साढ़े 10-11 बजे के करीब मौसम बदलने लगा। कहीं-कहीं बारिश का दौर शुरू हो गया। तेज हवा भी चलने लगी। हवा के साथ हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। दोपहर बाद भी रुक रुककर कई जगह बारिश हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी का स्तर 89 से 72 फीसद रहा। बारिश शाम साढ़े 5 बजे तक सफदरजंग पर 12.6 मिमी, पालम में 14.4, लोधी रोड पर 18.5 मिमी, रिज एरिया में 0.2 और आयानगर में 7.2 मिमी रिकॉर्ड हुई।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।