Move to Jagran APP

Delhi NCR Weather Forecast News Update: ठंडी हवाओं से दिल्ली-NCR में मौसम में हुआ सुहाना, जानें- कब होगी तेज बारिश

Weather Forecast News Update विभाग का कहना है कि लगभग एक सप्ताह तक दिल्ली का मौसम ऐसा ही रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी कमोबेश इसी रेंज में रहेंगे।

By JP YadavEdited By: Updated: Mon, 31 Aug 2020 10:31 AM (IST)
Hero Image
Delhi NCR Weather Forecast News Update: ठंडी हवाओं से दिल्ली-NCR में मौसम में हुआ सुहाना, जानें- कब होगी तेज बारिश

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। Weather Forecast News Update:  दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश तो नहीं हो रही है, लेकिन मौसम सुहाना बना हुआ है। रविवार सुबह से ही ठंडी हवा चल रही है, जो सोमवार सुबह भी जारी है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि लगभग एक सप्ताह तक दिल्ली का मौसम ऐसा ही रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी कमोबेश इसी रेंज में रहेंगे। सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

वहीं स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत का कहना है कि बारिश की वजह से हवा में नमी बनी हुई है। लिहाजा, धूप निकलते ही बादल बन जाते हैं। दूसरी तरफ हवा पूर्वी चल रही है। इसी कारण गर्मी से कुछ राहत है। राहत का यह दौर अभी जारी रहेगा। मंगलवार से बृहस्पतिवार के बीच जब मानसून की अक्षीय रेखा उत्तर की तरफ आएगी तो दिल्ली में तेज बारिश भी हो सकती है।

वहीं, मौसमी उतार- चढ़ाव के बीच रविवार को दिल्लीवासियों ने सुहावने मौसम का आनंद लिया। सुबह से ही राजधानी में बादल छा गए और हवा चलने लगी। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी देखने को मिली। इससे उमस कम रही और गर्मी के तेवर भी नरम रहे। अधिकतम तापमान पिछले आठ साल में सबसे कम रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कई दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। रोज ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना बरकरार रहेगी। एक से तीन सितंबर के बीच अच्छी बारिश हो सकती है।

इससे पहले रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इससे पूर्व 2012 में 31 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 71 से 94 फीसद रहा। शाम साढ़े पांच बजे तक पालम में 0.9, जबकि आया नगर में 1.6 मि.मी. बारिश दर्ज की गई।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।