Move to Jagran APP

देशभर में कही से भी उठा सकेंगे दक्षिणी निगम की सेवाओं का लाभ

जन्म प्रमाण पत्र जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे का नाम जोड़ने संपत्तिकर जमा करने होटल व रेस्तरां का लाइसेंस लेने जैसी तकरीबन 15 सेवाओं के लिए अब निगम के दफ्तर में लंबी लाइन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा बल्कि ये देश में कहीं भी स्थित सीएससी में उपलब्ध होगी।

By Prateek KumarEdited By: Updated: Sat, 26 Sep 2020 08:52 PM (IST)
Hero Image
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की फाइल फोटो।
नई दिल्ली [निहाल सिंह]। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के तहत मिलने वाली सेवाएं न केवल निवासियों को उनके घर के पास मिलेगी, बल्कि वह इसका लाभ देश के किसी भी स्थान से उठा सकेंगे। जन्म प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे का नाम जोड़ने, संपत्तिकर जमा करने होटल व रेस्तरां का लाइसेंस लेने जैसी तकरीबन 15 सेवाओं के लिए अब निगम के दफ्तर में लंबी लाइन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि ये देश में कहीं भी स्थित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में उपलब्ध होगी। इसी तरह निगम की यह सेवाएं उसके इलाके में स्थित 500 से ज्यादा सीएससी पर उपलब्ध होंगी। निगम इसके लिए जल्द ही सीएससी से करार करेगा। जानकारी के मुताबिक आने वाली स्थायी समिति की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को रखा जाएगा। इसकी मंजूरी और फिर सदन की मंजूरी के बाद यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की कई सेवाएं ऑनलाइन हैं, लेकिन अभी भी काफी संख्या में लोग इन सेवाओं के लिए ऑफलाइन यानि निगम दफ्तर जाते हैं। पार्कों से लेकर समुदाय भवन की बुकिंग या फिर फैक्ट्री लाइसेंस लेने के लिए निगम के दफ्तरों में लंबी-लंबी लाइनों का सामना भी करना पड़ा है।

दक्षिणी निगम के चार जोन हैं। इन जोन में सिटीजन सर्विस ब्यूरो (सीएसबी) के माध्यम से इन सेवाओं को उपलब्ध कराया जाता है। चार सीएसबी ही होने की वजह एक ओर जहां लोगों को दूर-दूर तक सफर करके सीएसबी जाना पड़ता है, वहीं भीड़ होने की वजह से समय भी ज्यादा लगता है। अगर आने वाली बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो दक्षिणी निगम अंतर्गत पड़ने वाले 568 सीएससी पर इन सेवाओं का लाभ उठाया जा सकेगा।

देशभर में कही से हो सकेगा उठा सकेंगे सेवाओं का लाभ

दक्षिणी निगम के निवासियों को सीएससी से निगम की सेवाएं मिलनी शुरू होने पर घर के पास ही सेवाएं मिलेगी वहीं, देशभर में मौजूद सीएससी पर भी जाकर इन सेवाओं का लाभ उठाया जा सकेगा। दरअसल, देखने में आता है कि बहुत बड़ी संख्या मे ऐसे लोग हैं जो देश के विभिन्न राज्यों में रहते हैं और उनकी संपत्ति दिल्ली में भी है। ऐसे में संपत्तिकर जमा करने से लेकर अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए दिल्ली आना पड़ता है। सीएससी से निगम की सेवाएं जुड़ जाने के बाद देशभर में किसी भी सीएससी से इन सेवाओं का लाभ उठाया जा सकेगा।

यह मिलेगी सेवाएं और यह होगा शुल्क

सेवा- शुल्क (रुपये में)

जन्म प्रमाण पत्र- 10

मृत्यु प्रमाण पत्र-10

नया हेल्थ लाइसेंस-80

हेल्थ लाइसेंस नवीनीकरण -80

फैक्ट्री लाइसेंस नया व नवीनीकरण -80

संपत्तिकर जमा करना-100

वेटरनरी लाइसेंस व नवीनीकरण- 100

तहबाजारी-30

पेट लाइसेंस-100

ट्रेड स्टोरेज लाइसेंस एवं नवीनीकरण-100

संपत्ति का ई- म्यूटेशन - 100

कन्वर्जन और पार्किंग शुल्क- 100

पार्क बुकिंग-100

समुदायिक भवन की बुकिंग-100

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।