Move to Jagran APP

Delhi Coronavirus Cases: कोरोना संक्रमण के मामले में देखी जा रही कमी, 3739 मरीज हुए ठीक

दिल्ली में अब तक 29 लाख 24 हजार 754 सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें से 51416 सैंपल की जांच पिछले 24 घंटे में हुई है। इसमें 11414 सैंपल की आरटीपीसीआर व 40002 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Mon, 28 Sep 2020 09:51 AM (IST)
Hero Image
रविवार को 3292 नए मामले मिले। वहीं, 3739 मरीज ठीक हुए।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी में कोरोना के मामलों में कमी देखी जा रही है, लेकिन मौत के मामले बढ़ गए हैं। लगातार दूसरे दिन 40 से अधिक मरीजों की मौत के मामले सामने आए हैं। वहीं संक्रमण दर भी 5.85 से बढ़कर 6.40 फीसद हो गई है। इस वजह से सामान्य दिनों के मुकाबले कम जांच होने के बावजूद रविवार को 3292 नए मामले मिले। वहीं, 3739 मरीज ठीक हुए। पिछले 24 घंटे में 42 मरीजों की मौत हो गई। एक दिन पहले 46 मरीजों की मौत हुई थी।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में अब तक कोरोना के कुल दो लाख 71 हजार 114 मामले आ चुके हैं। इसमें से दो लाख 36 हजार 651 मरीज ठीक हो चुके हैं। इससे मरीजों के ठीक होने की दर एक बार फिर 87.28 फीसद पर पहुंच गई है। वहीं मृतकों की संख्या 5235 पहुंच गई है। इसमें से 235 मरीजों की मौत एक सप्ताह में हुई है। मौजूदा समय में 29,228 सक्रिय मरीज हैं। 6758 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर में 1551 व कोविड हेल्थ सेंटर में 336 मरीज भर्ती हैं।

24 घंटे में 51,416 सैंपल की हुई जांच

दिल्ली में अब तक 29 लाख 24 हजार 754 सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें से 51,416 सैंपल की जांच पिछले 24 घंटे में हुई है। इसमें 11,414 सैंपल की आरटीपीसीआर व 40,002 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया।

24 घंटे में बढ़े करीब डेढ़ सौ माइक्रो कंटेनमेंट जोन

राजधानी में माइक्रो कंटेनमेंट जोन की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। राजस्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में करीब डेढ़ सौ कंटेनमेंट जोन बढ़ गए। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन की संख्या 2380 पहुंच गई, जबकि एक दिन पहले शनिवार को दिल्ली में माइक्रो कंटेनमेंट जोन की संख्या 2231 थी। खास बात यह है कि दिल्ली के 11 जिलों में से दक्षिण-पश्चिमी जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या 425 पहुंच गई है। उत्तर-पूर्वी जिले में सबसे कम 98 कंटेनमेंट जोन हैं। दिल्ली में अब तक 3928 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। इनमें से 1528 को डी-कंटेन कर दिया गया है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।