Move to Jagran APP

Delhi Weather News: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें IMD की ताजा भविष्यवाणी

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्लीवासियों ने सोमवार को गर्मी का एहसास किया। दिन में शहर का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Tue, 29 Sep 2020 07:58 AM (IST)
Hero Image
मंगलवार को मौसम साफ है और हल्की-हल्की हवा चल रही है।

नई दिल्ली, प्रेट्र। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को दिन में गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार को भी मौसम साफ है और हल्की-हल्की हवा चल रही है। मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को भी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। दिन में मौसम साफ रहेगा। दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 डिग्री सेल्सियस और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्लीवासियों ने सोमवार को गर्मी का एहसास किया। दिन में शहर का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत और 39 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, पालम में 36.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि लोधी रोड का तापमान क्रमशः अधिकतम और न्यूनतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

इससे पहले रविवार को भी मौसम सामान्य था। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 41 से 79 फीसद रहा।  

सुबह-शाम होने लगा ठंड का एहसास

बता दें कि दिन में तापमान बढ़ने की वजह से गर्मी से लोग परेशान रहते हैं जबकि सुबह और रात में ठंडक का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने बताया है कि मौसम में बदलाव का यह दौर आगे भी जारी रहेगा। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से तापमान में गिरावट आने से ठंड का एहसास सुबह शाम होने लगेगा।

अब बारिश की उम्मीद नहीं

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में अब बारिश की उम्मीद नहीं है। हालांकि अगले दो दिनों तक कहीं-कहीं बादल छाए रहने की उम्मीद है। इस बीच दिल्ली का तापमान 23 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।