Move to Jagran APP

दिल्ली में फेस मास्क न पहनने पर 25 हजार से ज्यादा लोगों का कटा चालान

जिलाधिकारी ने लोगों को जागरुक करने और दिशा-निर्देशों का पालन करने लिए नया प्रयोग किया है। इस प्रयोग के तहत जिला प्रशासन के दो कर्मचारियों को यमराज और चित्रगुप्त की वेशभूषा में भेजकर बिना मास्क के घूमने वालों पर चालान की कार्रवाई की जा रही है।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Tue, 29 Sep 2020 11:07 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली में कुल 25 हजार ज्यादा लोगों के चालान काटे गए हैं।

नई दिल्ली, प्रेट्र/जेएनएन। दिल्ली में मास्क न पहनने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती बरत रही है। मध्य जून से अब तक दिल्ली में कुल 25 हजार ज्यादा लोगों के चालान काटे गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के मामलों में हाल के दिनों में वृद्धि देखी गई है, पिछले एक सप्ताह में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क नहीं लगाने के कारण 22,000 से अधिक लोगों पर जुर्माना लगाया गया है।

दिल्ली के 11 जिलों में टीमों ने शारीरिक दूरी के उल्लंघन के 1100 और सार्वजनिक स्थानों पर 500 थूकने के मामले पकड़े। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, शाहदरा, उत्तर-पश्चिम और दक्षिणी जिलों में भी फेस मास्क न लगाने के 2,000 से अधिक मामले सामने आए।

कनॉट प्लेस पहुंचे 'यमराज' ने काटे 150 चालान

रविवार को मायापुरी इलाके में बिना मास्क घूमने वालों के चालान काटने के बाद यमराज और चित्रगुप्त दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस पहुंच गए। यहां पर घूम रहे लोगों का सामना सोमवार को यमराज से हो गया। तो फिर क्या था कोरोना को लेकर दिशा-निर्देशों का पालन न करने (मास्क और सार्वजनिक स्थल पर थूकने ) पर ने पांच सौ रुपये का चालान काट दिया। साथ ही चेतावनी दी अगर दोबारा पकड़े गए तो एक हजार रुपये का चालान भी काटा जाएगा।

दरअसल, नई दिल्ली जिलाधिकारी डॉ मोनिका प्रियदर्शनी ने लोगों को जागरुक करने और दिशा-निर्देशों का पालन करने लिए नया प्रयोग किया है। इस प्रयोग के तहत जिला प्रशासन के दो कर्मचारियों को यमराज और चित्रगुप्त की वेशभूषा में भेजकर बिना मास्क के घूमने वालों पर चालान की कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को जिला प्रशासन की टीम ने 150 लोगों पर चालान की कार्रवाई की। जिले में नोडल अधिकारी डॉ नितिन ने बताया कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जरुरी है कि मास्क के साथ शारीरिक दूरी के नियम का पालन हो। बिना मास्क के घूमना न केवल अपने लिए घातक हो सकता है बल्कि दूसरों की जान खतरे में डाल सकता है।

इसके लिए जिले के कर्मचारियों को यमराज और चित्रगुप्त की वेशभूषा में सार्जवनिक स्थलों पर बिना मास्क के घूमने वालों पर चालान की कार्रवाई की जा रही है। रविवार को मायापुरी इलाके में यह कार्रवाई की गई थ अब मंगलवार को इंडिया गेट पर यह कार्रवाई की जाएगी। यमराज और चित्रगुप्त की भूमिका में राहुल और अर्जुन ने कहा कि मास्क बहुत जरूरी है। इसलिए लोगों को मास्क के बिना घर से नहीं निकलना चाहिए। यमराज और चित्रगुप्त की भूमिका में देखकर उन्हें देखकर पास तो आते हैं और जो बिना मास्क के होता है उस पर चालान की कार्रवाई की जाती है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।