Move to Jagran APP

कोरोना वायरस से कैसे बच सकती हैं गर्भवती महिलाएं? पढ़िये- डॉक्टर निशिता शाह के सुझाव

सफदरजंग अस्पताल की महिला डॉक्टर निशिता शाह का कहना है कि गर्भवती महिलाओं को इन दिनों सबसे अधिक अपना ध्यान रखने की जरूरत है। उन्हें बेवजह घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। कोरोना से बचाव के हर इंतजाम करने चाहिए।

By JP YadavEdited By: Updated: Fri, 02 Oct 2020 02:12 PM (IST)
Hero Image
गर्भवती महिलाओं को इन दिनों सबसे अधिक अपना ध्यान रखने की जरूरत है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सफदरजंग अस्पताल की महिला डॉक्टर निशिता शाह का कहना है कि गर्भवती महिलाओं को इन दिनों सबसे अधिक अपना ध्यान रखने की जरूरत है। उन्हें बेवजह घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। इसके अलावा उन्हें डॉक्टर के पास जाने से भी बचना चाहिए। बेहतर होगा कि वह डॉक्टर से फोन पर सलाह लेकर अपना और अपने गर्भ में पल रहे बच्चे का खयाल रखें। आपातकाल की स्थिति में ही उन्हें डॉक्टर के पास जाना चाहिए। वहीं, उन्हें अपने खानपान का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर में बनने वाला पौष्टिक भोजन समय से खाएं। 

8 घंटे की नींद लेना जरूरी

डॉ. निशिता इस समय कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार व देखरेख में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों परिवार के लोगों को भी घर में मौजूद गर्भवती महिलाओं का ध्यान रखने की जरूरत है। खासतौर से पति को पत्नी का विशेष खयाल रखना चाहिए। वहीं, महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति सतर्कता बरतनी होगी और उन्हें अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सात से आठ घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी होगा। इसके साथ ही लोगों को स्वस्थ रहने के लिए मौसमी फलों और सब्जियों का इस्तेमाल अपने खानपान में करना चाहिए।

संक्रमित लोग बरतें ज्यादा सावधानी

डॉ. निशिता शाह ने बताया कि जो लोग कोरोना संक्रमित हो जाते हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती हो जाना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें घर के एक कमरे में अकेला रहना चाहिए, जिससे वह परिवार के अन्य सदस्यों को भी कोरोना ना फैला सकें।

पहनें 3 लेयर वाला मास्क

उनका कहना है कि इन दिनों लोग को नींबू, आंवला, संतरा जैसे विटामिन सी वाले फल व सब्जी भी खाएं, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके साथ ही लोगों को घर से बाहर जाते समय मास्क लगाना चाहिए, जिसमें तीन लेयर वाला मास्क आवश्यक है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।