Move to Jagran APP

वीर चक्र विजेता कैप्टन कुमुद कुमार मार्ग होगा पश्चिम विहार के A3 ब्लॉक रोड का नाम

कैप्टन कुमुद कुमार ने 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में अदम्य साहस और शौर्य का परिचय दिया था। वह राजपूत रेजिमेंट की एक पलटन का नेतृत्व कर रहे थे। ऐसे में ए-3 ब्लॉक का नाम वीर चक्र विजेता के नाम पर रखा गया है।

By JP YadavEdited By: Updated: Fri, 02 Oct 2020 02:53 PM (IST)
Hero Image
वीर चक्र विजेता कैप्टन कुमुद कुमार की फाइल फोटो।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली में पश्चिम विहार के ए-3 ब्लॉक का नाम वीर चक्र विजेता के नाम पर रखा गया है। अब इसका नाम वीर चक्र कैप्टन कुमुद कुमार होगा। कैप्टन कुमुद कुमार ने 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में अदम्य साहस और शौर्य का परिचय दिया था। वह राजपूत रेजिमेंट की एक पलटन का नेतृत्व कर रहे थे। ऐसे में  ए-3 ब्लॉक का नाम वीर चक्र विजेता के नाम पर रखा गया है। 

गौरतलब है कि कैप्टन कुमुद कुमार मार्ग का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन और निगम पार्षद विनीत वोहरा के द्वारा शनिवार को होगा। इस समारोह में नेता सदन उत्तरी दिल्ली नगर निगम योगेश वर्मा भी मौजूद होंगे।

इस बाबत उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस मार्ग का नाम देश के एक वीर योद्धा के नाम पर रखने का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों में जोश का संचार करना और देश के लिए कुछ कर गुज़रने का जज़्बा जगाना है। कैप्टन कुमुद कुमार न सिर्फ पश्चिम विहार बल्कि भारत के सभी युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। ये मार्ग दिल्लीवासियों को भारतीय सेना के शौर्य का स्मरण कराता रहेगा।

भारत-पाक युद्ध में दिखाया था साहस

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में कैप्टन कुमुद कुमार जब आगे बढ़ रहे थे तो दुश्मनों ने उन पर मशीन गन से भारी गोलाबारी शुरू कर दी। कैप्टेन कुमुद अपनी जान की परवाह किये बिना गोलियों की बौछार के बीच आगे बढ़ते रहे और मशीन गन बंकर को ग्रेनेड दाग कर शांत कर दिया। इस दुस्साहस ने दुश्मन के हौसले पस्त कर दिए और कैप्टन कुमुद की पलटन ने उस इलाके पर कब्ज़ा कर लिया। इस पराक्रम के लिए भारत सरकार ने उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।