Move to Jagran APP

सिविल सेवा आरंभिक परीक्षा देने वाले छात्रों को बड़ी राहत, रविवार सुबह 6 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो

DMRC ने एलान किया है कि रविवार को होने वाली सिविल सेवा आरंभिक परीक्षा के लिए सुबह 4 बजे से ही मेट्रो के सभी रूटों पर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। दिल्ली-एनसीआर में परीक्षा केंद्रों पर जाने वाले छात्र-छात्राओं को इससे बड़ी राहत मिलेगी।

By JP YadavEdited By: Updated: Sat, 03 Oct 2020 12:10 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली मेट्रो रेल निगम द्वारा संचालित ट्रेन की फाइल फोटो।
नई दिल्ली, एएनआइ। सिविल सेवा आरंभिक परीक्षा (UPSC Civil Services Prelims Exam 2020) में शामिल हो रहे प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) को बड़ी राहत दी है। DMRC ने एलान किया है कि रविवार को होने वाली सिविल सेवा आरंभिक परीक्षा के लिए सुबह 4 बजे से ही मेट्रो के सभी रूटों पर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। दिल्ली-एनसीआर में परीक्षा केंद्रों पर जाने वाले छात्र-छात्राओं को इससे बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि इतनी सुबह परीक्षार्थियों को सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की दिक्कत पेश आनी तय है। अब डीएमआरसी के एलान के बाद परीक्षार्थियों की राह काफी आसान हो गई है।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि सिविल सेवा आरंभिक परीक्षा में शामिल हो रहे प्रतियोगी छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आए। भले ही परीक्षा केंद्र कंटेनमेंट जोन में ही क्यों न हो। 

जस्टिस प्रतिभा एम सिंह ने इसके लिए संघ लोक सेवा आयोग को तत्काल दिल्ली के मुख्य सचिव और दिल्ली पुलिस आयुक्त से संवाद करने का निर्देश दिया है। न्यायालय ने आयोग को मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को रविवार यानी 4 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा की पूरी जानकारी देने और छात्रों को केंद्रों तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए उनसे दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह करने को कहा है। 

71 हजार छात्रों के लिए 150 परीक्षा केंद्र

याचिकाकर्ता ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया था कि संघ लोक सेवा आयोग के सिविल सेवा आरंभिक परीक्षा में दिल्ली में 71,378 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए आयोग ने दिल्ली में 150 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। याचिकाकर्ता ने न्यायालय को बताया कि ऐसे में करीब एक परीक्षा केंद्र पर कम से कम 475 प्रतिभागी परीक्षा देंगे।

यह भी जानें

  • सभी प्रतियोगियों को मास्क पहनना जरूरी होगा।
  • सेनेटाइजर का इस्तेमाल अनिवार्य होगा। 
  • शारीरिक दूरी के नियमों का हर हाल में पालन करना होगा।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।