Move to Jagran APP

सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर पीड़िता के लिए मांगा न्याय

हाथरस में हुई घटना को लेकर सामाजिक संगठनों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। शनिवार को भी जंतर-मंतर पर कई सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपितों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की।

By JagranEdited By: Updated: Sun, 04 Oct 2020 05:11 AM (IST)
Hero Image
सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर पीड़िता के लिए मांगा न्याय
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : हाथरस हत्याकांड को लेकर सामाजिक संगठनों का विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है। शनिवार को भी जंतर-मंतर पर कई सामाजिक संगठनों ने विरोध- प्रदर्शन कर आरोपितों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की।

इस दौरान सामाजिक संगठन महिला दक्षता समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीता शिखर और राष्ट्रीय महासचिव किरन खुराना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शिखर ने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि आरोपितों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर जल्द से जल्द सजा दी जाए। नीलम तोमर, प्रिया, माया समेत समिति की अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में तरह-तरह के स्लोगन लिखी हुईं तख्तियां लेकर नारेबाजी की।

वहीं दलित शोषण मुक्ति मंच के कार्यकर्ताओं ने भी जंतर-मंतर पर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन किया। साथ ही योगी सरकार से आरोपितों को सख्त से सख्ता सजा देने की मांग की।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।