Move to Jagran APP

दिल्ली के नामी अस्पताल से फरार शातिर बदमाश एक साल बाद यूपी के हापुड़ से गिरफ्तार

एक शख्स की हत्या का आरोपित हरियाणा के फरीदाबाद स्थित नीमका जेल में बंद था जो मिर्गी की बीमारी का उपचार कराने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद मौका पाकर वह फरार हो गया।

By JP YadavEdited By: Updated: Fri, 30 Oct 2020 12:01 PM (IST)
Hero Image
उत्तर प्रदेश पुलिस की गिरफ्त में आया हत्यारोपित।

नई दिल्ली/गढ़मुक्तेश्वर [प्रिंस शर्मा]। दिल्ली के नामीगिरामी सफदरजंग अस्पताल से एक साल पहले फरार हुए विक्रम हत्याकांड के आरोपित को सिंभावली पुलिस ने सड़क हादसे में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपित हरियाणा के फरीदाबाद स्थित नीमका जेल में बंद था, जो मिर्गी की बीमारी का उपचार कराने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोपित के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित जेल वह संबंधित थाना पुलिस को सूचना दे दी है।

बृहस्पतिवार की देर शाम को सिंभावली पुलिस गश्त कर रही थी। नवादा नहर पटरी पर अज्ञात वाहन से बाइक सवार एक युवक के घायल होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करते हुए जांच पड़ताल की। जांच के दौरान मिली जानकारी के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। घायल व्यक्ति गांव नवादा निवासी कुलदीप सिंह है।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कुलदीप 2018 में फरीदाबाद में हुए विक्रम हत्याकांड में शामिल था। जिसको क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार कर नीमका जेल में बंद कराया गया था। 6 नवंबर 2019 को कुलदीप मिर्गी की बीमारी होने के कारण दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से आरोपित पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। कुलदीप के फरार होने के बाद से लेकर अब तक हरियाणा व दिल्ली के सफदरजंग की थाना पुलिस निरंतर उसके गांव में दबिश देकर तलाश कर रही थी लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं लग रहा था। जानकारी मिलने पर सिंभावली पुलिस ने दिल्ली के सफदरजंग और नीमका जेल के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

इस संबंध में सिंभावली थाना प्रभारी राहुल चौधरी ने बताया कि सड़क हादसे में घायल हुआ कुलदीप सिंह गांव नवादा निवासी है। जो कि दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से फरार आरोपित है। इस संबंध में संबंधित थाना व जेल के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।