Move to Jagran APP

तीन झपटमार हत्थे चढ़े

जासं दक्षिणी दिल्ली अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान तीन झपटमारों को गिरफ्तार कि

By JagranEdited By: Updated: Sun, 01 Nov 2020 07:15 PM (IST)
Hero Image
तीन झपटमार हत्थे चढ़े

जासं, दक्षिणी दिल्ली : अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान तीन झपटमारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों से तीन मोबाइल फोन व चोरी की बाइक बरामद की गई है। आरोपितों की पहचान मोहम्मद आरिश, शुभम व विशाल के रूप में की गई है।

पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान मदनगीर के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखे। पुलिस टीम ने युवकों को रुकने का इशारा किया। युवक रुकने के बजाय भागने लगे। इस पर पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। जांच के दौरान पुलिस को इनसे तीन मोबाइल फोन बरामद हुए, जो अंबेडकर नगर क्षेत्र में झपटे गए थे। जांच के दौरान युवकों के पास से बरामद बाइक भी चोरी की मिली।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।