Move to Jagran APP

Delhi: विकासपुरी इलाके के हजारों छात्रों का 17 साल पुराना इंतजार खत्म, जल्द मिलेगी ITI

17 वर्ष पूर्व विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को एक तकनीकी शिक्षा संस्थान बनाने का आश्वासन देते हुए रणहौला में आइटीआइ परियोजना का शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने किया था। लेकिन कई वर्ष बीतने के बाद भी संस्थान के निर्माण के नाम पर एक ईट भी नहीं चढ़ी।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Mon, 02 Nov 2020 07:10 AM (IST)
Hero Image
12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले बाद आइटीआइ में दाखिला लेकर तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। 17 वर्ष पहले रणहौला गांव में जिस औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) की परियोजना बनाई गई थी, वह अब कुछ ही महीनों में साकार होने वाली है। यहां वर्ष 2021- 22 सत्र से पढ़ाई शुरू होगी। इसका लाभ न सिर्फ रणहौला बल्कि दिल्ली देहात व आसपास स्थित अनियोजित कॉलोनी में रहने वाले युवाओं को मिलेगा। अब आइटीआइ में पढ़ाई के लिए क्षेत्र के युवाओं को कई किलोमीटर दूर की यात्रा नहीं करनी होगी। आइटीआइ इमारत के पास ही दिल्ली सरकार का विद्यालय भी है जहां 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है।

यहां 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले बाद आइटीआइ में दाखिला लेकर तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। उन्हें कहीं भी दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। अभी क्षेत्र के विद्यार्थियों को आइटीआइ में पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ता है, जिसमें समय की काफी बर्बादी होती है।

शिलान्यास के बाद कई अड़चनें आई

17 वर्ष पूर्व विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को एक तकनीकी शिक्षा संस्थान बनाने का आश्वासन देते हुए रणहौला में आइटीआइ परियोजना का शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने किया था। लेकिन कई वर्ष बीतने के बाद भी संस्थान के निर्माण के नाम पर एक ईट भी नहीं चढ़ी। आलम यह था कि प्रस्तावित जमीन का अतिक्रमण भी होने लगा था। जब इस मामले को ग्रामीणों ने उठाया तो इसके बाद प्रस्तावित स्थल की चारदीवारी करीब छह वर्ष पूर्व कराई गई थी। इसके बाद भी कभी बजट का अभाव तो कभी भूउपयोग नहीं बदलने की बात कहकर यह योजना ठंडे बस्ते में दबी रही।

हजारों छात्रों को मिलेगा फायदा

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के शुरू हो जाने से दिल्ली के हजारों छात्रों को फायदा मिलेगा। इसके बनने से छात्रों को कहीं दूर न जाकर अपने घर के पास ही पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के बाद छात्रों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।