Move to Jagran APP

दिल्ली के 2 शिक्षक चुने गए राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए, जानिये- इनकी खूबियां

संजीव कुमार 17 वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह कक्षा में बच्चों भी पढ़ाने का मौका देते हैं जिससे उनकी झिझक दूर होती है। साथ ही वह कई विषयों की पॉवर पाइंट प्रेजेनटेशन बना लेते हैं जिसे बच्चों के ग्रुप में साझा कर देते हैं

By JP YadavEdited By: Updated: Tue, 03 Nov 2020 09:32 AM (IST)
Hero Image
शिक्षिका निधि गुप्ता और शिक्षक संजीव कुमार की फाइल फोटो।
नई दिल्ली [रितु राणा]। सूरजमल विहार स्थित राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय के 2 शिक्षकों को इस बार राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने जा रहा है। शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने व कक्षा में रोचक व रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण करने के लिए पीजीटी अर्थशास्त्र संजीव कुमार व पीजीटी कॉमर्स निधि गुप्ता को यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

संजीव बच्चों को भी कक्षा में पढ़ाने के देते हैं मौका

संजीव कुमार पिछले 17 वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी कक्षा में बच्चों भी पढ़ाने का मौका देते हैं, जिससे उनकी झिझक दूर होती है। साथ ही वह कई विषयों की पॉवर पाइंट प्रेजेनटेशन बना लेते हैं, जिसे बच्चों के ग्रुप में साझा कर देते हैं। उसे देखकर बच्चे अच्छे से विषयों को समझ जाते हैं। उन्होंने बताया कि वह बच्चों के लिए हमेशा हाजिर रहते हैं। उन्होंने बताया कि हर विषय को छोटे छोटे भागों में बांटकर पढ़ाते हैं। इससे बच्चों को आसानी से समझ आ जाता है। वह कहानी के माध्यम से भी बच्चों को पढ़ाते हैं, जिससे उनकी रुचि बनी रहती है। वह बच्चों को खेल व वाद-विवाद प्रतियोगिता में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करते हैं।

पुनावृत्ति के माध्यम से निधि विषयों को कराती हैं याद

निधि गुप्ता ने बताया कि बच्चों को हर विषय पढ़ाने के बाद उसकी पुनावृत्ति कराती हैं। इस तरीके से बच्चे चीजों को कभी नहीं भूलते। उन्होंने कहा कि वह प्रश्नोत्तरी व खेल के माध्यम से विषय को बार-बार याद कराती हैं। बच्चों को पढ़ाने के बाद अगर उसकी पुनावृत्ति न कराएं तो वह उसे भूल भी सकते हैं, इसलिए हर 15 दिन में कक्षा में यह गतिविधि होती है। उन्होंने बताया कि वह बच्चों का बहुत साथ देती हैं। अगर किसी बच्चे की खेलों में रूचि है तो वह उसे भी आगे बढ़ाती हैं। निधि ने बताया कि पिछले कई वर्षों से उनके विद्यार्थी ही कॉमर्स विषय में दिल्ली टॉपर बन रहे हैं। इस वर्ष उनकी छात्रा ज्योतिर्मय के 100 फीसद अंक आए जोकि दिल्ली के सभी प्रतिभा स्कूलों की टॉपर रही है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।