Move to Jagran APP

हिंदू लड़की के साथ होटल में सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया मोड़, संचालक भी हुआ गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली में अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी के साथ फरीदाबाद में सामूहिक दुष्कर्म में शामिल चौथे आरोपित को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस तीन आरोपितों को पहले ही पकड़ चुकी है।

By JP YadavEdited By: Updated: Mon, 30 Nov 2020 08:38 AM (IST)
Hero Image
नाबालिग को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था।

नई दिल्ली/फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। राजधानी दिल्ली की लड़की के साथ हरियाणा के युवक द्वारा लव जिहाद में फंसाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में लगातार पुलिस की कार्रवाई हो रही है।  इस कड़ी में उस होटल संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जहां पर उसके साथ गंदा काम हुआ था। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली में अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी के साथ फरीदाबाद में सामूहिक दुष्कर्म में शामिल चौथे आरोपित को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस तीन आरोपितों को पहले ही पकड़ चुकी है। जिनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने 28 नवम्बर को सूरजकुंड इलाके से पकड़ लिया। इरफान (33) अपने दोस्त के यहां छिपा हुआ था।

दिल्ली पुलिस एक अधिकारी ने  इस पूरे मामले को लेकर जानकारी दी है कि फरीदाबाद के बड़खल के रहने वाले आरोपियों ने 23 नवम्बर को गढ़ी गांव की रहने वाली नाबालिग को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपितों ने किशोरी को बड़खल के एक होटल में ले जाकर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मामले में तीन मुख्य आरोपित शेरदीन, कासिम और वसीम को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस ने होटल संचालक इरफान को गिरफ्तार किया। इरफान घटना के बाद से फरार चल रहा था।

बता दें कि यह मामला भी कुल मिलाकर लव जिहाद से जुड़ता जा रहा है, क्योंकि किशोरी के साथ युवक ने हिंदू नाम से दोस्ती की। फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यहां पर यह बता देना जरूरी है कि दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण के साथ लव जिहाद को लेकर सख्त कानून बन चुका है। वहीं, हरियाणा सरकार भी इस तरह की तैयारी तेज कर रही है। पिछले दिनों फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में एक छात्रा निकिता सिंह तोमर की हत्या भी लव जिहाद के चक्कर में हुई थी।

  यह भी पढ़ें: बरेली में लव जिहाद का पहला केस दर्ज, शादी का दबाव व धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश


Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।