Chandra Grahan Timing 2020: जानिये- कब खत्म हुआ चंद्र ग्रहण और आप पर कितना पड़ा असर
Lunar Eclipse November 2020 सोमवार को लगने वाला चंद्र ग्रहण 4 घंटे 18 मिनट और 11 सेकंड तक रहा। यह चंद्रग्रहण दोपहर 313 मिनट पर अपने चरम पर था और सोमवार की शाम 5 बजकर 22 मिनट तक रहा।
नई दिल्ली/नोएडा [पारुल रांझा]। Lunar Eclipse November 2020: साल के अंतिम चंद्र ग्रहण की शुरुआत सोमवार को ठीक 1 बजकर 04 मिनट पर हुई। यह चंद्र ग्रहण सोमवार की शाम 5 बजकर 22 मिनट तक रहा। इस बीच दोपहर बाद 3 बजकर 13 मिनट पर चंद्र ग्रहण अपने चरम पर रहा। इस दौरान उपछाया चंद्रग्रहण का प्रभाव कुल 4 घंटे 18 मिनट और 11 सेकंड तक भारत में रहा। वहीं, इस दौरान सूतक काल नहीं लगा, ऐसे में भारत में लोग निश्चिंत होकर अपने धार्मिक और शुभ काम जुटे रहे। ये चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि को रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में रहा। बता दें कि कार्तिक मास की पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में देव दीपावली मनाई गई। इसके साथ ही साल का अंतिम चंद्रग्रहण भी सोमवार को ही लगा। हालांकि उपछाया चंद्रग्रहण होने से इसका कोई सूतक काल नहीं हुआ। ग्रहण के बावजूद सभी धार्मिक और मांगलिक काम किए जाते रहे क्योंकि सूतक काल नहीं लगा।
4 घंटे से अधिक समय तक रहा चंद्र ग्रहण
सोमवार को लगने वाला चंद्र ग्रहण 4 घंटे 18 मिनट और 11 सेकंड तक रहा। यह चंद्रग्रहण दोपहर 3:13 मिनट पर अपने चरम पर रहा। इस बार लगे उपछाया ग्रहण से सूतक का कोई प्रभाव नहीं हुआ। भारत में यह चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं दिया। आम दिनों की तरह दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में मंदिर और अन्य धार्मिक स्थल खुले रहे। इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के नियमों का पालन करते हुए सभी धार्मिक कार्यक्रम जारी रहे। दिल्ली से सटे नोएडा शहर के मंदिरों में इस दिन देव भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागने की खुशी में दीप जलाए गए। कोविड-19 की सतर्कता को लेकर सुरक्षा नियमों के पालन का भी ख्याल रखा गया।
दिल्ली से सटे नोए़़डा सेक्टर-55 स्थित शिव मंदिर के पुजारी शिव नारायण शास्त्री ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन मंदिर परिसर में 360 दीप जलाएं जाएंगे। साथ ही सत्यनारायण कथा का पाठ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी सोमवार को लगा।
यह भी जानें
- चंद्र ग्रहण की शुरुआत: 30 नवंबर 2020 की दोपहर 1:04 बजे।
- मध्यकाल: 30 नवंबर 2020 की दोपहर 3:13 बजे।
- ग्रहण की समाप्ति : 30 नवंबर 2020 की शाम 5:22 बजे।
यह भी पढ़ें: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है बेहद खास, जानें इसकी रोचक बातें
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो