Move to Jagran APP

Delhi: टेल्को फ्लाईओवर के नीचे तिराहे होती है लाल बत्ती, बंद हो जाता है उससे पहले बना यू-टर्न

मार्ग पर स्थित तिराहे पर लाल बत्ती होने पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है जिससे यू-टर्न बंद हो जाता है। इस कारण कौशांबी और गाजीपुर मंडी की तरफ से आने वाले वाहन यू-टर्न लेकर आनंद विहार की तरफ नहीं जा पाते हैं।

By JP YadavEdited By: Updated: Mon, 30 Nov 2020 11:14 AM (IST)
Hero Image
इससे लोगों को रही है बहुत परेशानी।

नई दिल्ली [आशीष गुप्ता]। दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से पहले चौधरी चरण सिंह मार्ग पर टेल्को फ्लाईओवर के नीचे बना यू-टर्न सुबह और शाम के वक्त काम नहीं आता। इस मार्ग पर स्थित तिराहे पर लाल बत्ती होने पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे यू-टर्न बंद हो जाता है। इस कारण कौशांबी और गाजीपुर मंडी की तरफ से आने वाले वाहन यू-टर्न लेकर आनंद विहार की तरफ नहीं जा पाते हैं। इस समस्या को पीडब्ल्यूडी के सामने भी उठाया गया है।

कौशांबी की तरफ से आने वाहन गाजीपुर गांव जाने के लिए चौधरी चरण सिंह मार्ग पर बने टेल्को फ्लाईओवर से सीधे निकल जाते हैं। जिन लोगों को स्वामी दयानंद मार्ग के रास्ते हसनपुर डिपो या लक्ष्मी नगर जाना होता है, वह फ्लाईओवर के नीचे बने तिराहे से जाते हैं। इस तिराहे पर लाल बत्ती लगी हैं। फ्लाईओवर के नीचे लाल बत्ती से पहले एक यू टर्न भी है। यह कौशांबी की तरफ से आनंद विहार बस अड्डा और रेलवे टर्मिनल जाने वालों के लिए बनाया गया था।

सुबह दफ्तर जाने और शाम को छुट्टी के वक्त टेल्को फ्लाईओवर के नीचे तिराहे पर लाल बत्ती होने पर स्वामी दयानंद मार्ग जाने वाले वाहनों की इतनी लंबी कतार लग जाती है कि यू-टर्न लेकर आनंद विहार जाने वाले वाहनों का रास्ता बंद हो जाता है। उन्हें भी हरी बत्ती होने का इंतजार करना होता है। क्योंकि पीडब्ल्यूडी ने इसे बनाते वक्त इस बारे में जरा भी विचार नहीं किया कि लाल बत्ती होने पर ऐसी समस्या लोगों के सामने खड़ी हो सकती है। अब यू-टर्न लेने वालों के लिए अलग लेन बनाने को यहां जगह नहीं है।

इस समस्या से पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रमुख सचिव को रूबरू कराया गया है। साथ ही सुझाव दिया गया है कि इस समस्या को हल करने का कोई वैकल्पिक रास्ता तलाश किया जाए, ताकि लोगों को आनंद विहार का रुख करने में किसी तरह की समस्या उत्पन्न न हो।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।