Move to Jagran APP

Delhi: सभापुर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य रीतेश गुप्ता होंगे राज्य शिक्षक 2020 से सम्मानित

रीतेश गुप्ता हर सोमवार विद्यार्थियों को माइंडफुलनेस एक्टिविटी कराते हैं इससे उनकी एकाग्रता बढ़ती है और फिर उन्हें क्विज बुद्धिशीलता सत्र जैसी गतिविधियां कराई जाती हैं। साथ ही वह बच्चों को अपने दिन-प्रतिदिन की बातचीत में जैविक शब्दों का उपयोग कराते हैं।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Tue, 01 Dec 2020 10:53 AM (IST)
Hero Image
टीचिंग प्रोफेशनल ओलंपियाड 2019 में क्षेत्रीय स्तर पर उनका चयन हुआ।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। सभापुर स्थित राजकीय उच्चम माध्यमिक बाल विद्यालय के उप प्रधानाचार्य व रीतेश कुमार गुप्ता को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया जाएगा। रीतेश गुप्ता को 17 वर्षों का शिक्षण अनुभव है। उन्होंने शिक्षण में नवीन विधियां प्रयुक्त की हैं, साथ ही उनके विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा है, जिसके लिए उन्हें इस वर्ष सम्मानित किया जा रहा है।

रीतेश ने बताया कि उन्होंने एससीईआरटी के सेमिनार में संसाधन व्यक्ति के रूप में कार्य किया है। साथ ही वह एनसीईआरटी द्वारा विकसित किए जा रहे स्वयं मॉड्यूल पर भी काम कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा अपने विद्यार्थियों को विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं।

जीव विज्ञान में छात्रों का परीक्षा परिणाम बेहतर
जीव विज्ञान में उनकी कक्षा का परिणाम 100 फीसद रहा और कई विद्यार्थियों ने 90 से अधिक अंक प्राप्त किए। इस वर्ष उनके द्वारा पढ़ाए गए कई विद्यार्थी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में भी चयनित हुए हैं। वहीं, टीचिंग प्रोफेशनल ओलंपियाड 2019 में क्षेत्रीय स्तर पर उनका चयन हुआ।

रीतेश गुप्ता हर सोमवार विद्यार्थियों को माइंडफुलनेस एक्टिविटी कराते हैं, इससे उनकी एकाग्रता बढ़ती है और फिर उन्हें क्विज, बुद्धिशीलता सत्र जैसी गतिविधियां कराई जाती हैं। साथ ही वह बच्चों को अपने दिन-प्रतिदिन की बातचीत में जैविक शब्दों का उपयोग कराते हैं। पिछले सप्ताह में पढ़ाए गए विषयों पर आधारित प्रश्न भी पूछते हैं, जिससे उनको विषय की अच्छी समझ हो जाए।

विद्यार्थियों को फील्ड पर भी ले जाते हैं रीतेश गुप्ता 

रीतेश गुप्ता ने बताया कि वह विद्यार्थियों को फील्ड पर भी ले जाते हैं, ताकि उन्हें स्कूल से बाहर मिले व्यावहारिक अनुभव से छात्र बेहतर सीख सके। उन्होंने हमेशा आपनी कक्षा स्मार्ट बोर्ड, मल्टीमीडिया स्लाइड, वीडियो, एनिमेशन आदि का उपयोग कर छात्रों के लिए शिक्षण व सीखने की प्रक्रिया को रोचक बनाया है। फिलहाल रीतेश गुप्ता को मिलने वाले सम्मान को लेकर छात्र भी बेहद खुश हैं। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।