Move to Jagran APP

दक्षिणी दिल्ली में हरियाली से प्रदूषण को मात दे रहे पार्क, स्वास्थ्य पर भी दिया जा रहा ध्यान

निगम की ओर से इस वार्ड में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस क्रम में समय समय पर मास्क व सैनिटाइजर का वितरण शारीरिक दूरी का महत्व समझाया जा रहा है।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Wed, 02 Dec 2020 10:40 AM (IST)
Hero Image
धीरे धीरे विष्णु गार्डन को आदर्श वार्ड बनाने का अभियान अब रंग ला रहा है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। विष्णु गार्डन वार्ड में दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के पार्कों को स्थिति सुधारने पर जोर दिया जा रहा है। इस वार्ड में करीब दो दर्जन छोटे बड़े पार्क हैं। इन पार्कों में पहले हरियाली नहीं होने के कारण धूल की परत बिछी रहती थी। आलम यह था कि हवा के हल्के झोंके से भी धूल का गुबार उड़ने लगता था। अब इस समस्या के समाधान की दिशा में निगम उद्यान विभाग जुटा है।

क्षेत्र के निगम पार्षद सतपाल खरवाल बताते हैं कि जो पार्क बदहाल थे, उनकी स्थिति सुधारने पर जोर दिया जा रहा है। हमारी कोशिश है कि हवा का झोंका ताजगी का अहसास कराए न कि धूल का गुबार उड़ाए।

इसके लिए पार्क में घास लगवाए गए। किनारे पर पौधे लगाए गए। पार्क में बेंच व रोशनी का प्रबंध किया गया। जहां गुंजाइश थी वहां बच्चों के लिए झूले लगाए गए। पार्क के आसपास स्थित घरों में रहने वाले लोगों ने भी निगम की कोशिश में साथ दिया। अब सभी मिलजुलकर पार्क की देखभाल में जुटे हैं। धीरे धीरे विष्णु गार्डन को आदर्श वार्ड बनाने का अभियान अब रंग ला रहा है।

स्वास्थ्य पर भी ध्यान

निगम की ओर से इस वार्ड में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस क्रम में समय समय पर मास्क व सैनिटाइजर का वितरण, शारीरिक दूरी का महत्व समझाया जा रहा है। निगम को इस कार्य में क्षेत्र की स्वयंसेवी संस्थाओं का भी खूब सहयोग मिल रहा है।

कूड़ा निष्पादन पर भी ध्यान

वार्ड में कूड़े की समस्या के समाधान के लिए लोग को कचरा प्रबंधन कैसे करें, यह समय समय पर समझाया जाता है। गीले व सूखे कचरे, जैविक व अजैविक कचरे को कैसे अलग रखना है, इस बात के लिए समय समय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। निगम अधिकारियों का कहना है कि प्रयास रंग ला रहा है, अब लोग पहले की तुलना में काफी अधिक जागरूक हुए हैं।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।