Delhi Weather Forecast: दिल्ली-NCR के लोगों को ठंड से राहत नहीं, जानें- मौसम का ताजा हाल
Delhi Weather Forecast News मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक दिल्ली और एनसीआर का अधितम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री रहने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को सुबह हल्की-हल्की ठंडी हवा चलने से गलन महसूस हुई।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को सुबह हल्की-हल्की ठंडी हवा चलने से गलन महसूस हुई। सुबह धुंध रहा लेकिन दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक दिल्ली और एनसीआर का अधितम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री रहने की उम्मीद है।
दरअसल, दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और गाजियाबाद में पिछले कुछ दिनों से ठंड में इजाफा हुआ है। तापमान में गिरावट की वजह से ये ठंड बढ़ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के करीब रहा।
दिल्ली में अभी और पड़ेगी ठंड
दिल्ली में सुबह का तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। जबकि अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है। इससे पहले बुधवार को राजधानी दिल्ली में लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। इस वजह से सुबह के वक्त ठंड अधिक महसूस की गई, लेकिन दिन में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
इससे पहले पिछले महीने 29 नवंबर को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। एक दिन पहले भी न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके मुकाबले मंगलवार को तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, इसलिए दिन में ठंड का असर नहीं रहा।
बता दें कि अभी हाल में ही स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत (Skymet Weather chief meteorologist Mahesh Palawat) ने बताया था कि दिल्ली में इस साल नवंबर में करीब एक दशक में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले 71 साल का रिकॉर्ड टूटा, जब यहां पर नवंबर में सबसे ज्यादा पड़ी है।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो