Railways News: उत्तर रेलवे की ट्रेनों में सफर करते हैं तो यहां पढ़िये- देरी से चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट
भारतीय रेलवे द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी के मुताबिक उत्तर रेलवे की कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इमें ज्यादातर ट्रेनें 30 मिनट से भी कम की देरी से चल रही हैं कुछ ही ट्रेनें हैं एक घंटे से देरी से चल रही हैं।
By JP YadavEdited By: Updated: Fri, 04 Dec 2020 05:42 PM (IST)
नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। उत्तर भारत में पड़ने वाली सर्दी और हल्के कोहरे का असर ट्रेनों की आवाजाही पर भी पड़ने लगा है। भारतीय रेलवे द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी के मुताबिक, उत्तर रेलवे की कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इमें ज्यादातर ट्रेनें 30 मिनट से भी कम की देरी से चल रही हैं, कुछ ही ट्रेनें हैं एक घंटे से देरी से चल रही हैं।
बहुत ज्यादा देरी से भी चल रही हैं कई ट्रेनें रेलवे के मुताबिक, पुरानी दिल्ली-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस- ट्रेन 1.43 घंटे, तो डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन 20 मिनट की देरी से चल रही है, जबकि दानापुर-आनंद विहार त्योहार विशेष ट्रेन 35 घंटे देरी से चल रही है। वहीं, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन 17 घंटे से भी अधिक देरी से चल रही है।
विलंब से चलने वाली दिल्ली की ट्रेनें
- मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली राजधानी- 18 मिनट
- खजुराहो-कुरुक्षेत्र गीता जयंती एक्सप्रेस-12 मिनट
- बेंगलुरु-नई दिल्ली कर्नाटक सुफर फास्ट कोविड विशेष-16 मिनट
- देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस-12 मिनट
- कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस-26 मिनट
- जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस-19 मिनट
- ऊना हिमाचल-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस-16 मिनट
- नई दिल्ली-गया त्योहार विशेष-2.10 घंटे
- नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस-36 मिनट
- अमृतसर-हजूर साहिब नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस-1.06 घंटे
- त्रिवेंद्रम सेंट्रलो-नई दिल्ली केरल एक्सप्रेस-41 मिनट
- नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस-11 मिनट
- हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर कर्नाटक संपर्क क्रांति-1.32 घंटे
- हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम मंगला लक्षदीप कोविड सुपरफास्ट विशेष-3.12 घंटे
- जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन त्योहार विशेष-09 मिनट
- कोटा-हजरत निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस-16 मिनट
- हजरत निजामुद्दीन-वास्को डी गामा गोवा एक्सप्रेस-1.05 घंटे
- रक्सौल-पुरानी दिल्ली सत्याग्रह एक्सप्रेस-18 मिनट
- बरेली-भुज त्योहार विशेष-17 मिनट
- पुरानी दिल्ली-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस-1.43 घंटे
- डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस-20 मिनट
- दानापुर-आनंद विहार त्योहार विशेष-35 घंटे
- अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दी एक्सप्रेस-17 घंटे
ठंड और कोहरे के चलते हर साल ही ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो जाती है। इस दौरान यानी नवंबर से फरवरी के बीच रेलवे 2 दर्जन से अधिक ट्रेनों को कैंसिल कर देता है तो कुछ के रूट में बदलाव कर देता है।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।