Move to Jagran APP

गुरुद्वारा में कीर्तन के दौरान सिर पर दे मारा तबला, इलाज के दौरान युवक की मौत

पत्नी पर भी आरोपित ने हमला कर दिया और मौके से भाग गया। सूचना पाकर पहुंची आरके पुरम थाना पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान ग्रंथी रविंदर की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी की मनिंदर कौर का इलाज चल रहा है।

By Prateek KumarEdited By: Updated: Sun, 06 Dec 2020 07:10 AM (IST)
Hero Image
पुलिस ने आरोपित ग्रंथी दरशन सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
नई दिल्ली, अरविंद द्विवेदी। आरके पुरम सेक्टर- 6 के गुरुद्वारे में शुक्रवार सुबह कीर्तन के दौरान गुरुद्वारे के दो ग्रंथी आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक ग्रंथी ने दूसरे के सिर पर तबले से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बचाने आई उसकी पत्नी पर भी आरोपित ने हमला कर दिया और मौके से भाग गया। सूचना पाकर पहुंची आरके पुरम थाना पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान ग्रंथी रविंदर की मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी की मनिंदर कौर का इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपित ग्रंथी दरशन सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविंदर अपने परिवार के साथ आरके पुरम इलाके में रहते थे और सेक्टर- 6 गुरुद्वारे में ग्रंथी थे। बताया जा रहा है कि इसी गुरुद्वारे के दूसरे ग्रंथी दरशन सिंह से उनका लंबे समय से पद को लेकर विवाद चल रहा था। रविंदर गुरुद्वारे में बड़ा पद पर मांग रहे, लेकिन दरशन सिंह उनका विरोध करता था। शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे गुरुद्वारे में चल रहे कीर्तन में दरशन सिंह तबला बजा रहा था। तभी गत दिनों चढ़ावे को लेकर रविंदर ने कुछ कह दिया। इस पर दोनों में हाथापाई होने लगी।

हाथपाई के दौरान दरशन सिंह ने तबले से रविंदर के सिर पर कई वार कर दिए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बचाने आई उनकी पत्नी मनिंदर कौर पर भी दरशन ने हमला कर दिया जिससे वह भी घायल हो गई। इस बीच मौका पाकर दरशन सिंह भाग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया और दरशन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।