Move to Jagran APP

Delhi Air Pollution: प्रदूषण की समस्या हल करने में विफल दिल्ली सरकार: हारुन यूसुफ

हारुन यूसुफ ने कहा है कि दिल्ली सरकार प्रदूषण की समस्या हल करने में पूरी तरह से विफल रही है। सरकार प्रदूषण के लिए पड़ोसी राज्यों में पराली जलाए जाने को जिम्मेदार ठहराती है लेकिन अन्य कारणों पर ध्यान नहीं दे रही है।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Sun, 06 Dec 2020 09:27 AM (IST)
Hero Image
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हारुन यूसुफ
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हारुन यूसुफ ने कहा है कि दिल्ली सरकार प्रदूषण की समस्या हल करने में पूरी तरह से विफल रही है। सरकार प्रदूषण के लिए पड़ोसी राज्यों में पराली जलाए जाने को जिम्मेदार ठहराती है, लेकिन अन्य कारणों पर ध्यान नहीं दे रही है। वार्षिक आंकड़ों के अनुसार प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी सिर्फ 1.67 फीसद है। शेष 98.33 फीसद दिल्ली के अपने श्रोत हैं। प्रदूषण में 41 फीसद भागीदार वाहनों की है। उद्योगों से 18.61 फीसद और धूल से 21.52 फीसद प्रदूषण हो रहा है। पिछले 5 वर्षों में यहां लगभग 15 लाख निजी वाहन पंजीकृत हुए।

वह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में दिल्ली में परिवहन व्यवस्था के लिए सीएनजी को अनिवार्य किया गया। कोयला से चलने वाले आइपी पावर प्लांट को बंद किया गया। कांग्रेस के प्रयासों के कारण ही दिल्ली को दुनिया के सबसे ग्रीन शहर की उपाधि मिली थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार प्रदूषण पर नियंत्रण के नाम पर सिर्फ घोषणाएं करती है। पर्यावरण अधिभार के नाम पर एकत्रित किए गए 883 करोड़ रुपये में से सिर्फ 1.6 फीसद राशि खर्च की गई। दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड में स्वीकृत 343 पदों में से 240 पद खाली है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के अनुसार राजधानी में 11 हजार बसों की जरूरत है। वर्ष 2013-2014 में दिल्ली परिवहन निगम की 5223 बसें थीं, अब इनकी संख्या घटकर 3600 रह गई है।

कांग्रेस ने वार्ड संयोजक घोषित किए

वहीं, कांग्रेस ने नगर निगम उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने दिल्ली नगर निगम के पांच वार्डो में होने वाले संभावित उपचुनाव को ध्यान में रखकर वार्ड संयोजकों की नियुक्ति की है। संयोजक वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और संभावित उम्मीदवारों के चयन में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

वार्ड -संयोजक

त्रिलोकपुरी ईस्ट- महेंद्र मंगला

कल्याणपुरी- प्रमोद जंयत चौहान

बांगर-राजकुमार इंदौरिया

रोहिणी-सी-आदेश भारद्वाज

शालीमार बाग नॉर्थ- त्रिलोक सिंह

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।