Move to Jagran APP

दिल्लीः लोक अदालत में टोकन सिस्टम से होगा चालान का निस्तारण, लोगों को मिलेगी राहत

सात दिसंबर से डीएलएसए की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से लोग टोकन ले सकते हैं। टोकन लेते समय व्यक्ति जिस अदालत का चयन करेगा उसे टोकन में दिए गए समय पर उसी जिला अदालत में पहुंचना होगा। वहां की लोक अदालत में उसके चालान का निस्तारण हो जाएगा।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Sun, 06 Dec 2020 09:56 AM (IST)
Hero Image
पहली बार लोक अदालत में टोकन सिस्टम को अपनाया गया है।
नई दिल्ली, राहुल चौहान। लॉकडाउन के समय से लेकर अब तक यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे गए चालान बड़ी संख्या में वर्चुअल कोर्ट में लंबित हैं। इनके निस्तारण के लिए दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएसए) 12 दिसंबर को लोक अदालत का आयोजन करने जा रहा है। इस लोक अदालत में वर्चुअल कोर्ट में लंबित सभी यातायात चालान का निस्तारण किया जाएगा। लॉकडाउन के बाद यातायात से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए लगने वाली यह पहली लोक अदालत होगी। कोरोना संकट के कारण भीड़भाड़ न हो इसके लिए पहली बार लोक अदालत में टोकन सिस्टम को अपनाया गया है।

इससे पहले लगाई गई दो लोक अदालतों का आयोजन ऑनलाइन होने के कारण यातायात संबंधी मामलों का निपटारा नहीं हो सका था। इसलिए यातायात चालानों की संख्या करीब 40 लाख तक पहुंच चुकी है।लोक अदालत के बारे में जानकारी देते हुए डीएसएलएसए के सदस्य सचिव कंवलजीत अरोड़ा ने बताया कि इस लोक अदालत में प्रमुख रूप से यातायात चालानों का निस्तारण किया जाएगा। यातायात चालान के निस्तारण के लिए लोगों को अदालत परिसर में आना होगा। इसमें शारीरिक दूरी के नियम का उल्लंघन न हो इसके लिए टोकन सिस्टम को अपनाया गया है।

सात दिसंबर से डीएलएसए की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से लोग टोकन ले सकते हैं। टोकन लेते समय व्यक्ति जिस अदालत का चयन करेगा उसे टोकन में दिए गए समय पर उसी जिला अदालत में पहुंचना होगा। वहां की लोक अदालत में उसके चालान का निस्तारण हो जाएगा। अरोड़ा ने बताया कि एक टोकन से लोग तीन गाडि़यों के चालान का निस्तारण करा सकते हैं। लोक अदालत में लोगों की भीड़ न हो इसके लिए एक जिले के लिए दस-दस बेंच लगाई जाएंगी।

वहीं जिस कोर्ट परिसर में एक से ज्यादा जिला अदालतें हैं। वहां लोक अदालत की आठ-आठ बेंच लगाई जाएंगी। इस तरह कुल 11 जिला अदालतों में लोक अदालत की 114 बेंच लगाई जाएंगी। लोक अदालत का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे। लॉक डाउन के दौरान कई लोगों के सीसीटीवी कैमरे से एक से ज्यादा चालान कटे हैं, जिनको लेकर लोग परेशान हैं।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।