Move to Jagran APP

Indian Railways: यात्री कृपया ध्यान दें, विलंब से चल रही हैं दिल्ली की कई ट्रेनें, देखें-पूरी लिस्ट

Indian Railways उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच धुंध भी हो रहा है। इसका सीधा असर रेल परिचालन पर भी पड़ा है। दिल्ली से चलने वाली ट्रेनें की सूची रेलवे की तरफ से जारी की गई है।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Sun, 06 Dec 2020 11:57 AM (IST)
Hero Image
सूची के हिसाब से ही यात्री अपने घर से निकलें।
नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच धुंध भी हो रहा है। इसका सीधा असर रेल परिचालन पर भी पड़ा है। दिल्ली से चलने वाली ट्रेनें की सूची रेलवे की तरफ से जारी की गई है। इन सूची के हिसाब से ही यात्री अपने घर से निकलें।

मिली जानकारी के अनुसार, कई जगहों पर कोहरा पड़ रहा है तो कई इलाकों में किसान आंदोलन का भी असर है। इसकी वजह से ट्रेनें लेट हो रही हैं। 

विलंब से चलने वाली दिल्ली की ट्रेनें

  • नागपुर-अमृतसर कोविड विशेष-09 मिनट
  • नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर एक्सप्रेस-48 मिनट
  • हजूर साहिब नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस-23 मिनट
  • त्रिवेंद्रम सेंट्रल-नई दिल्ली केरल एक्सप्रेस-1.07 घंटे
  • हजरत निजामुद्दीन-वास्को डी गामा गोवा एक्सप्रेस-2.26 घंटे
  • डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस-07 मिनट
  • नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस-07 मिनट
  • नई दिल्ली-सियालदह कोविड एसी विशेष-17 मिनट
  • नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस-05 मिनट
  • कोटा-हजरत निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस-06 मिनट
  • कन्याकुमारी-हजरत निजामुद्दीन कोविड विशेष-06 मिनट
  • श्रीगंगा नगर-पुरानी दिल्ली त्योहार विशेष-14 मिनट
  • डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस-05 मिनट
  • आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर त्योहार विशेष-22 मिनट
  • आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस-16 मिनट
  • आनंद विहार टर्मिनल-गाजीपुर सिटी सुहेलदेव एक्सप्रेस-20 मिनट
किसान आंदोलन के कारण अक्षरधाम पर लगा भीषण यातायात जाम

उधर, कृषि बिलों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों के कारण लोगों को आवागमन में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को किसान आंदोलन के 9वें दिन शनिवार को किसानों ने सुबह सरकार के साथ होने वाली वार्ता से पहले दिल्ली-नोएडा बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया। अचानक बॉर्डर बंद होने से दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर अक्षरधाम के पास भीषण जाम लग गया। इस बीच नोएडा जाने के लिए वाहन चालक दर- दर भटकते रहे। काफी देर तक जाम लगा रहा। इसके बाद पुलिस ने अक्षरधाम से रूट को डायवर्ट कर एनएच-9 पर वाहन चालकों को निकालना शुरू किया।

इससे वाहनों का दबाव बढ़ने और बॉर्डर बंद होने से मयूर विहार और चिल्ला के रिहायशी इलाकों के साथ ही एनएच-9 पर भी काफी समय तक जाम लगा रहा। इसके साथ ही यूपी गेट बंद होने से एनएच-9 से दिल्ली आने वाले लोगों को खोड़ा कट से नहर के रास्ते गाजीपुर होते हुए दिल्ली में प्रवेश मिला। वहीं कुछ वाहन चालक इंदिरापुरम होते हुए दिल्ली पहुंचे। साथ ही जिन लोगों को रास्ते की जानकारी नहीं थी वे काफी देर तक एनएच-9 पर भटकते रहे और लोगों से दिल्ली जाने वाले रास्तों की जानकारी लेते रहे। वहीं आश्रम से सराय कालेखां जाने वाले मार्ग पर भी लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।