Move to Jagran APP

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर लोगों ने देखी उनकी अनदेखी फोटो, चित्र प्रदर्शनी में लोगों में दिखी उतसुक्ता

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा अटल के दुर्लभ चित्रों की चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई थी जिसमें उनका समस्त जीवन दर्शन दिखाया गया था। पीयूष गोयल ने कहा कि भारत की एकता को अटल जी ने विकास के साथ जोड़ा है।

By Prateek KumarEdited By: Updated: Sat, 26 Dec 2020 09:38 AM (IST)
Hero Image
अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में लोक अभियान संस्था का आयोजन।
नई दिल्ली, नेमिष हेमंत। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनकी स्मृति में जनपथ रोड स्थित डा. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध गायिका विधि शर्मा द्वारा गीत व भजनों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसका आयोजन लोक अभियान संस्था द्वारा किया गया था। कार्यक्रम का शुभांरभ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम स्थल पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा अटल के दुर्लभ चित्रों की चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई थी, जिसमें उनका समस्त जीवन दर्शन दिखाया गया था। पीयूष गोयल ने कहा कि भारत की एकता को अटल जी ने विकास के साथ जोड़ा है।

अटल जी द्वारा 'स्वर्ण चतुर्भुज' राष्ट्रीय राजमार्ग योजना इसका जीता-जागता उदाहरण है। आदेश गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी न केवल एक लोकप्रिय प्रधानमंत्री रहे, जिन्होंने पूरी दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई, बल्कि एक बेजोड़ राजनेता के रूप में आज उनकी विश्वव्यापी पहचान है। इस अवसर पर अटल के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय में मंत्री रहे विजय गोयल ने कहा कि उनका भी मन करता है कि वर्षों अटल के साथ काम करते हुए उनके साथ जो संबंध रहे और उन्होंने उन्हें जो नजदीकी से देखा उन संस्मरणों पर एक किताब लिखें।

अटल की कविताओं पर शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री व कवि अटल बिहारी वाजपेयी की कालजयी रचनाएं शुक्रवार को मंच पर संवाद करती दिखी। उनकी कविताओं को प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगनाओं ने अपनी खास भावभंगिमाओं से आकार दिया। वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस महोत्सव में पांच प्रसिद्ध नृत्यांगनाओं ने ऑनलाइन प्रस्तुति दी। वाणी माधव (ओडिसी) वाणी राजमोहन (भरतनाट्यम), मीनू ठाकुर (कुचुपुड़ी), मेघा नैयर (मोहिनीअट्टम) व मोनिसा नायक (कथक) की प्रस्तुति मनमोहक रहीं। मीनू ठाकुर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की कविताएं ओज से भरी जीवन में ऊर्जा भरने वाली हैं। इसलिए इसे हर माध्यम से लोगों तक पहुंचनी चाहिए।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।