Move to Jagran APP

पूर्वी दिल्ली में पार्किंग विवाद को लेकर भिड़े देवर और भाभी, पिटाई से आहत महिला ने पीया जहरीला पदार्थ

सार्वजनिक रूप से पिटाई के बाद महिला ने शर्मिंदगी महसूस की। इसके बाद गुस्से में आकर महिला ने भी जहरीला पदार्थ पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर सुधा को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।

By JP YadavEdited By: Updated: Sat, 26 Dec 2020 12:41 PM (IST)
Hero Image
तबीयत बिगड़ने पर सुधा को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पूर्वी दिल्ली में पिटाई के बाद एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जागरण संवादताता से मिली जानकारी के मुताबिक, मंडावली इलाके में पार्किंग विवाद को लेकर यहां रहने वाले देवर और भाभी आपस में ही भिड़ गए। विवाद इस कदर बढ़ा कि देवर ने महिला की जमकर पिटाई कर दी। सार्वजनिक रूप से पिटाई के बाद महिला ने शर्मिंदगी महसूस की। इसके बाद गुस्से में आकर महिला ने भी जहरीला पदार्थ पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर सुधा को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि उनके भाई और पिता से भी मारपीट की गई है। पुलिस महिला के भाई अमित कुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। वहीं, दिल्ली पुलिस के अनुसार,. अमित कुमार परिवार के साथ जनकपुरी में रहते हैं। उनकी नेहरू प्लेस में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है। उनकी बहन सुधा की शादी मंडावली के गली नंबर पांच में हुई है। उनके पड़ोस में उनका देवर सोनू अपने परिवार के साथ रहता है। घर के बाहर स्कूटी व एक मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर सुधा और उसके देवर सोनू के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामले ने तुल पकड़ लिया।

वहीं पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि सोनू और उसकी पत्नी सीमा ने सुधा की पिटाई कर दी। पिटाई से गुस्साई महिला ने घर के अंदर जाकर जहरीला पदार्थ पी लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वारदात की सूचना मिलते ही सुधा के भाई अमित और पिता राकेश उनके घर पहुंचे। आरोप है कि जब उन्होंने सोनू से झगड़े को लेकर बात करने की कोशिश की तो उसने हेलमेट से दोनों पर हमला कर दिया।  पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।