Move to Jagran APP

Coronavirus New Strain Alert: ब्रिटेन से लौटे संक्रमितों में नया स्ट्रेन है या नहीं सोमवार को चलेगा पता

दिल्ली सरकार की ओर से चलाए जा रहे घर-घर जांच अभियान में ब्रिटेन सेेेे लौटे 6 और यात्री कोरोना सेेे संक्रमित मिले हैैं। इन यात्रियों को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां यह आइसोलेशन में रहेंगे।

By Prateek KumarEdited By: Updated: Sun, 27 Dec 2020 06:45 AM (IST)
Hero Image
घर-घर जांच अभियान में ब्रिटेन से लौटे 6 और यात्री मिले कोरोना संक्रमित।
नई दिल्ली, राहुल चौहान। दिल्ली सरकार की ओर से चलाए जा रहे घर-घर जांच अभियान में ब्रिटेन सेेेे लौटे 6 और यात्री कोरोना सेेे संक्रमित मिले हैैं। इन यात्रियों को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां यह आइसोलेशन में रहेंगे। इन सभी के सैंपल जांच के लिए नेशनल कंट्रोल फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) केंद्र भेज दिए गए हैं। जहां जिनोम सीक्वेंसिंग से वायरस के रूप का पता लगाया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक इनकी जांच रिपोर्ट सोमवार तक आने की उम्मीद जताई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चलेगा कि इन लोगों में नया स्ट्रेन (कोरोना का नया रूप) उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन से दिल्ली आए करीब 4500 लोगों की जांच लिए सरकार विशेष अभियान चला रही है।

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरने वाले 13,000 से अधिक यात्रियों में से अब तक कुल 19 यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 11 यात्री हवाईअड्डे पर ही संक्रमित पाए गए थे। जबकि, घर-घर जांच अभियान में बुधवार को दो लोग संक्रमित मिले। वहीं, शनिवार को 6 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

ब्रिटेन से लौटे आठ लोग मिले कोरोना पाजिटिव

इससे पहले ब्रिटेन से लौटे यात्रियों की कोविड जांच में कुल 8 लोग संक्रमित पाए गए थेेे। सभी को लोकनायक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इसमें 11 वे लोग भी शामिल है जो कि बीते 22-23 दिसंबर को एयरपोर्ट जांच में पाजिटिव मिले थे। ब्रिटेन में कोरोना का नया रूप मिलने के बाद सरकार ने ब्रिटेन से आए यात्रियों की कोविड जांच शुरू की थी। जो लोग पाजिटिव मिले हैं उनके संक्रमण स्ट्रेन का पता लगाने के लिए आगे जांच के लिए सैंपल भेज दिया गया है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।