Move to Jagran APP

दिल्ली में नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, जल्द घोषित होंगे ब्लॉक अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि ब्लाक पर्यवेक्षक नए ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए संबंधित जिला अध्यक्ष विधानसभा चुनाव लड़ने वाले नेता पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पार्षद निगम चुनाव लड़ने वाले नेता सहित अन्य पदाधिकारियों से सुझाव लेंगे।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Sun, 27 Dec 2020 10:23 AM (IST)
Hero Image
चर्चा करके संभावित निगम उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी।
नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार की अध्यक्षता में नवनियुक्त ब्लॉक पर्यवेक्षकों को बैठक हुई। पर्यवेक्षकों को ब्लॉक अध्यक्ष के लिए योग्य नेताओं की खोज करने को कहा गया है। पर्यवेक्षक ब्लॉक अध्यक्ष के दावेदारों व निगम की तैयारी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष को 10 जनवरी तक अपनी गोपनीय रिपोर्ट देंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में ब्लॉक पर्यवेक्षकों के साथ ही जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक भी मौजूद थे।

प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि ब्लाक पर्यवेक्षक नए ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए संबंधित जिला अध्यक्ष, विधानसभा चुनाव लड़ने वाले नेता, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद, निगम चुनाव लड़ने वाले नेता सहित अन्य पदाधिकारियों से सुझाव लेंगे। पर्यवेक्षक निगम चुनाव में उम्मीदवारों के चयन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, इसके लिए कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ ही सामाजिक संगठनों व प्रबुद्ध लोगों से चर्चा करके संभावित निगम उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ प्रबंधन समिति के चेयरमैन तथा ब्लॉक स्तर पर इंटरनेट मीडिया संयोजक की घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया। बैठक में पूर्व मंत्री जगदीश टाइटलर, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अली मेंहदी, पूर्व विधायक हरि शंकर गुप्ता, जिला अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, हरि किशन जिंदल, मदन खोरवाल, विष्णु अग्रवाल, वीरेंदर कसाना, दिनेश एडवोकेट और राजेश चौहान सहित अन्य नेता मौजूद थे।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।