Move to Jagran APP

Republic Day 2021: राजपथ पर दिखी दिल्ली की झांकी, दिखाई गई शाहजहांनाबाद पुर्नविकास की झलक

Republic Day 2021 सुबह झंडारोहण के बाद राज्यों की झांकिया दिखाई जाने लगी। इसी क्रम में दिल्ली की भी झांकी दिखाई गई। झांकी में दिल्ली के शाहजहांनाबाद पुर्नविकास को दर्शाया गया। परेड में इस बार बीते वर्ष की तुलना में झांकियों की संख्या 10 ज्यादा है।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Tue, 26 Jan 2021 11:39 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली की झांकी की झलकः फोटो- जागरण
नई दिल्ली  [निहाल सिंह]। 72 वें गणतंत्र दिवस पर कोरोना संक्रमण के चलते भले ही राजपथ पर दर्शकों की संख्या सीमित है लेकिन बीते वर्ष की तुलना में झांकियों की संख्या 10 ज्यादा है। इस वर्ष राजपथ पर 32 झांकियां दिखाई जा रही हैं। इसमें 17 झांकियां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की होगी तो वहीं, बाकि 15 झांकियां केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की है। सुबह झंडारोहण के बाद राज्यों की झांकिया दिखाई जाने लगी। इसी क्रम में दिल्ली की भी झांकी दिखाई गई। झांकी में दिल्ली के शाहजहांनाबाद पुर्नविकास को दर्शाया गया। 

इस बार निम्न झांकियों को शामिल किया गया

दिल्ली (शाहजहांनाबाद पुर्नविकास), उत्तर प्रदेश (उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर : अयोध्या), लद्दाख (भविष्य की दृष्टि), गुजरात (सूर्य मंदिर, मोढेरा), असम (चाय की प्रजातियां), तमिलनायडु (शोर मंदिर व पल्लव वंश के अन्य स्मारक), महाराष्ट्र (महाराष्ट्र के संत), उत्तराखंड (केदारनाथ), छत्तीसगढ़ (छत्तीसगढ़ के लोक-संगीत का वाद्य-वैभव), पंजाब (श्री गुरु तेग बहादुर जी का 400 वां प्रकाश वर्ष), त्रिपुरा (पर्यावरण हितेषी आत्म निर्भर), पश्चिम बंगाल, (सबुज साथी योजना), सिक्किम ( पंग लबसोल उत्सव), कर्नाटक (विजयनगर-जीत का शहर), केरल ( नारियल जटा), आंध्र प्रदेश (लेपाक्षी- वास्तुशिल्प अखंड चमत्कार) और अरुणाचल प्रदेश (पूर्व पश्चिम से मिलता है) 

 इन राज्यों के अलावा राजपथ पर 9 मंत्रालयों / विभागों की झांकियों और उनके मुख्य आकर्षक इस प्रकार है: इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (डिजीटल भारत, आत्मर्निभर भारत), श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (श्रम सुधार), दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (एक देश-एक सांकेतिक भाषा), आयुष मत्रालय (ओजो भारत, तेजो भारत), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (मानवीय संवेदनशीलता के साथ एक पेशेवर बल), बॉयोटेक्सनोलॉजी विभाग(आत्मनिर्भर भारत अभियान-कोविड), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ( न्यू इंडिया), केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (अमर जवान) संस्कृति मंत्रालय (आजादी के 75 वर्ष)। इसके अलावा छह झांकिया रक्षा मंत्रालय की थी।

राजपथ पर दिखी कोरोना के स्वदेशी टीके की झलक

आत्मर्निभर भारत अभियान का संदेश देते हुए बॉयोटेक्सनोलॉजी विभाग की झांकी नजर आयी। झांकी में स्वदेशी टीके का निर्माण और वैज्ञानिकों के जीवन प्रतिमा को बढ़ा दिखाया गया है। झांकी में वैज्ञानिक कोरोना टीके के निर्माण को करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उस पूरी प्रक्रिया को भी दिखाया गया है कि जिसमें कोरोना टीके बनाने के दौरान विभिन्न चरणों में ट्रायल किए गए।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।