Move to Jagran APP

Lalu Prasad Yadav Health Update: एम्स में भर्ती लालू प्रसाद यादव की हालत में सुधार

Lalu Prasad Yadav Health Update म्स के एक वरिष्ठ डाक्टर ने बताया कि लालू को दी जा रही दवाइयों का सकारात्मक असर देखा जा रहा है। इसलिए उनके स्वास्थ्य में सुधार है। हालत पूरी तरह स्थिर होने के बाद ही उन्हें आइसीयू से वार्ड में स्थानांतरित किया जाएगा।

By JP YadavEdited By: Updated: Tue, 26 Jan 2021 08:08 AM (IST)
Hero Image
बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की फाइल फोटो।
नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। Lalu Prasad Yadav Health Update : दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की हालत में सुधार हो रहा है। मिला ताजा जानकारी के मुताबिक,  एम्स में भर्ती राजद प्रमुख लालू यादव की हालत में कुछ सुधार है, लेकिन वह अब भी कार्डियोलाजी विभाग के आइसीयू में ही भर्ती हैं। उनके शरीर के सभी पैरामीटर अभी तक सामान्य नहीं हैं। एम्स के एक वरिष्ठ डाक्टर ने बताया कि लालू को दी जा रही दवाइयों का सकारात्मक असर देखा जा रहा है। इसलिए उनके स्वास्थ्य में सुधार है। हालत पूरी तरह स्थिर होने के बाद ही उन्हें आइसीयू से वार्ड में स्थानांतरित किया जाएगा। इसमें थोड़ा समय लग सकता है।

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव को दिल और किडनी की गंभीर बीमारी है। ये दोनों अंग ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा निमोनिया के कारण फेफड़े में भी संक्रमण है। कार्डियोलाजी विभाग के प्रोफेसर डा. राकेश यादव के नेतृत्व में उनका इलाज चल रहा है। कार्डियोलाजी के अलावा नेफ्रोलाजी, पल्मोनरी मेडिसिन सहित कई विभागों के डाक्टर भी उनके स्वास्थ्य की देखभाल कर रहे हैं। एक वरिष्ठ डाक्टर ने बताया कि वह चाय भी ले रहे हैं। शनिवार रात को उन्हें रांची से एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाकर एम्स के आइसीयू में भर्ती किया गया था। फिलहाल आइसीयू में उनसे अधिक लोगों के मिलने जुलने से मना किया गया है।

उधर,  राजद प्रमुख लालू प्रसाद की रिहाई के लिए उनके परिवार के सदस्यों ने अभियान चलाया है। विधायक तेजप्रताप यादव ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सोमवार को पत्र लिखकर अभियान की शुरुआत की, जिसके बाद लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी पहल की है। तेजप्रताप ने इसके लिए उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी समर्थन मांगा है। तेज प्रताप यादव के मुताबिक, आगामी बुधवार को वह खुद दिल्ली जाकर राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। आग्रह करेंगे कि लालू प्रसाद को रिहा कर दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया गया है और जेल में बंधक बनाकर रखा गया है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।