Move to Jagran APP

Indian Railway News: कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 20 से अधिक ट्रेनें चल रहीं हैं देरी से, पढ़िये- पूरी लिस्ट

Indian Railway News उत्तर रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार और पश्चिम बंगाल से दिल्ली आने वाली तकरीब 2 दर्जन ट्रेनें आधे घंटे से लेकर 2 घंटे की देरी से चल रही हैं।

By JP YadavEdited By: Updated: Tue, 26 Jan 2021 10:08 AM (IST)
Hero Image
तकरीबन 2 दर्जन ट्रेनें आधे घंटे से लेकर 2 घंटे की देरी से चल रही हैं।
नई दिल्ली  [संतोष कुमार सिंह]। ठंड और कोहरे के चलते उत्तर भारत में ट्रेनों का संचालन प्रभावित होना जारी है। खासकर उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार के साथ झारखंड से दिल्ली आने वाली ट्रेनें देरी से चल रही हैं। उत्तर रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली आने वाली तकरीबन 2 दर्जन ट्रेनें आधे घंटे से लेकर 2 घंटे की देरी से चल रही हैं। 

देरी से चलने वाली दिल्ली की ट्रेनें

  1. खजुराहो-कुरुक्षेत्र गीता जयंती एक्सप्रेस-2.26 घंटे
  2. भुवनेश्वर-नई दिल्ली एसी विशेष-50 मिनट
  3. हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस-59 मिनट
  4. बेंगलुरु-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस-1.39 घंटे
  5. हजूर साहिब नांदेड़-श्री गंगानगर सुपरफास्ट-1.48 घंटे
  6. डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस-33 मिनट
  7. बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस-42 मिनट
  8. सियालदह-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस-51 मिनट
  9. मुंबई बांद्रा टर्मिनल-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस-28 मिनट
  10. हजूर साहिब नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस-1.44 घंटे
  11. जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस-30 मिनट
  12. मंडुआडीह-नई दिल्ली त्योहार विशेष-42 मिनट
  13. इस्लामपुर-नई दिल्ली त्योहर विशेष-1.53
  14. त्रिवेंद्रम सेंट्रल-नई दिल्ली केरल एक्सप्रेस-1.07 घंटे
  15. बरेली-भुज त्योहर विशेष-45 मिनट
  16. फाजिल्का-पुरानी दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस-18 मिनट
  17. श्री गंगानगर-पुरानी दिल्ली त्योहर विशेष-28 मिनट
  18. मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस-36 मिनट
  19. मुंबई सीएसएमटी-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस-1.25 घंटे
  20. जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस-1.24 घंटे
  21. चेन्नई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन दूरंतो एक्सप्रेस-1.02 घंटे
  22. कोटा-हजरत निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस-29 मिनट
  23. जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन त्योहर विशेष-29 मिनट
  24. कोयंबटूर-हजरत निजामुद्दीन त्योहर विशेष-43 मिनट
  25. रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल सत्याग्रह एक्सप्रेस-20 मिनट
मौसम विभाग की मानें तो बर्फीली हवा और कोहरे का दौर अभी जारी रहेगा। अगले कुछ दिनों में तापमान में भी और गिरावट आ सकती है। सोमवार को यूं तो आसमान साफ रहा, लेकिन ठंडी हवा सुबह से चल रही थी। हवा में ठंडक होने के कारण यह शरीर में ठिठुरन भी पैदा कर रही थी। हालांकि, सूरज निकलने एवं दिन चढ़ने के बाद गुनगुनी धूप खिल गई, जो दिन भर रही, लेकिन इससे दिल्ली वासियों को अधिक राहत नहीं मिली। शाम होते- होते ठंडक वापस बढ़ गई।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 59 से 100 फीसद रहा। लोधी रोड सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।