Move to Jagran APP

Kisan Tractor Rally: सिंघु बार्डर से चले किसान हुए उग्र, पुलिस दिखा रही है सब्र

कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसान गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान उग्र हो गए हैं। किसान हिंसा कर रहे हैं। पुलिस पर लाठियां बरसा रहे हैं। बैरिकेड तोड़कर दिल्ली की तरफ लगातार आगे बढ़ रहे हैं लेकिन सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी सब्र से काम ले रहे हैं।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Updated: Tue, 26 Jan 2021 02:36 PM (IST)
Hero Image
मुकरबा चौक पर किसान अपने ट्रैक्टरों से पुलिस बैरिकेड को हटाकर निकलते हुए।
संजय सलिल, बाहरी दिल्ली। नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसान गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान उग्र हो गए हैं। किसान हिंसा कर रहे हैं। पुलिस पर लाठियां बरसा रहे हैं। बैरिकेड तोड़कर दिल्ली की तरफ लगातार आगे बढ़ रहे हैं लेकिन सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी सब्र से काम ले रहे हैं। यही वजह है कि अब तक किसी भी किसान को जान माल का नुकसान नहीं हो सका है। जबकि किसान के हिंसा के चलते मुकरबा चौक पर एक महिला सुरक्षा कर्मी घायल हो गई है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। 

जिस तरह से किसान हिंसक होकर लगातार बढ़ रहे हैं। अगर पुलिस के सब्र का बांध टूटा तो बड़ा बवाल हो सकता है। मुकरबा चौक पर पुलिस किसानों को समझाने की कोशिश कर रही है। सिंघु बॉर्डर से चले किसान जब मुकरबा चौक पहुंचे तो उन्होंने वह बैरिकेड तोड़ दिए। पुलिसकर्मियों पर हमला शुरू कर दिया। अवरोधक के रूप में लगाए गए वाहनों पर लाठी बरसाना शुरू कर दिया और तमाम अवरोधकों को तोड़ते हुए किसान मुकरबा चौक पर बाहरी रिंग रोड की तरफ बढ़ गए।

यहां से किसान एक तरफ जहां जहांगीरपुरी, आजादपुर मंडी होते हुए आईएसबीटी की तरफ बढ़ रहे हैं तो दूसरी तरफ किसान बाहरी रिंग रोड पर भलस्वा, मुकंदपुर होते हुए बुराड़ी तक पहुँच रहे हैं। बुराड़ी बाइपास पर पुलिस की भी जबरदस्त मोर्चाबन्दी है। इस दौरान किसान तोड़फोड़ भी कर रहे हैं।

आजादपुर  पास उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया, लेकिन पुलिस यहां सब्र से काम लेती लेती रही। यहां पहुंचे निहंग सिंखों ने पुलिस कर्मियों को दौड़ा दिया। किसान लगातार आगे बढ़ रहे हैं। किसान अपने नेताओं की बात नहीं सुन रहे हैं। उग्र किसान अब दिल्ली पुलिस के तय रूट पर ट्रैक्टर परेड निकालने को तैयार नहीं है व न ही वापस लौट को राजी हो रहे हैं। हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा के नेता अभी भी संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के पास हैं। उनका कहना है कि हम तय रूट पर ही आगे बढ़ेंगे। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।