Move to Jagran APP

Coronavirus Vaccine Update: दिल्ली में 106 केंद्रों पर 8244 कर्मचारियों ने लगवाए टीके

दिल्ली में करीब सवा दो लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य है। जिसमें से अब तक कुल 47959 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीके लगवाए हैं। इस वजह से अभी करीब एक लाख 77 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का काम बाकी है।

By Prateek KumarEdited By: Updated: Fri, 29 Jan 2021 12:52 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली में अब तक कुल 21.31 फीसद स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। राजधानी में कोरोना के टीकाकरण केंद्र 81 से बढ़ाकर 106 कर दिए गए हैं। ताकि टीकाकरण की रफ्तार बढ़ सके। टीकाकरण कराने वाले कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ी है। लेकिन, बृहस्पतिवार को निर्धारित लक्ष्य से 77.77 फीसद ही टीकाकरण हो पाया है। दिल्ली में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए अगले कुछ दिनों में टीका लगाने वाले केंद्रों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल स्थिति यह है कि दिल्ली में अब तक कुल करीब 21.31 फीसद स्वास्थ्य कर्मियों को ही टीका लग पाया है।

दिल्ली में करीब सवा दो लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य है। जिसमें से अब तक कुल 47,959 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीके लगवाए हैं। इस वजह से अभी करीब एक लाख 77 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का काम बाकी है। शुरुआत में 81 केंद्रों पर टीकाकरण हो रहा था। बृहस्पतिवार को 106 केंद्रों पर 10,600 कर्मचारियों को टीका लगाने का लक्ष्य था। जबकि 8244 कर्मचारियों ने टीका लगवाया। जो पिछले दिन के मुकाबले 1699 ज्यादा है। टीकाकरण के दौरान 15 कर्मचारियों में टीके से हल्के दुष्प्रभाव देखे गए। इनमें से किसी को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी।

7794 कर्मचारियों को लगा कोविशील्ड टीका

98 केंद्रों पर 7794 कर्मचरियों को कोविशील्ड टीका लगा। जिसमें से 14 लोगों में हल्के दुष्प्रभाव देखे गए। वहीं आठ केंद्रों पर 450 कर्मचारियों को कोवैक्सीन टीका लगा। जिसमें से सिर्फ एक कर्मचारी को हल्की परेशानी हुई।

एम्स में पहली बार 100 से ज्यादा टीकाकरण

कई अस्पतालों में 100 से ज्यादा टीकाकरण हो रहा है। इसी क्रम में एम्स में पहली बार 100 से ज्यादा टीकाकरण हुआ। पहले दिन एम्स में कई वरिष्ठ डाक्टरों सहित 93 कर्मचारियों ने टीके लगवाए थे। बृहस्पतिवार को पहली बार 137 कर्मचारियों ने टीके लिए। एम्स में कर्मचारियों को कोवैक्सीन टीका दिया जा रहा है। लिहाजा, कोवैक्सीन के प्रति भी लोगों में विश्वास बढ़ रहा है।

लोकनायक में 200 कर्मचारियों को लगे टीके

लोकनायक अस्पताल में 200 कर्मचारियों को टीका लगाया गया। यह पहला अस्पताल जहां एक दिन में 200 कर्मचारियों को टीका लगा है।

जिलेवार टीकाकरण की स्‍थिति

जिला - केंद्र- टीकाकरण- फीसद में

मध्य दिल्ली 13 1139 87.61

पूर्वी दिल्ली 6 422 70.33

नई दिल्ली 9 614 68.22

उत्तरी दिल्ली 5 353 70.60

उत्तर पूर्वी दिल्ली 4 251 62.75

उत्तर पश्चिमी दिल्ली 14 1070 76.42

शाहदरा 7 602 86.00

दक्षिणी दिल्ली 13 1010 77.69

दक्षिण पूवी दिल्ली 11 988 89.81

दक्षिण पश्चिमी दिल्ली 10 647 64.70

पश्चिमी दिल्ली 14 1148 82.00

जिलेवार हल्के दुष्प्रभाव की स्थिति

मध्य दिल्ली- 2

पूर्वी दिल्ली- 0

नई दिल्ली- 1

उत्तरी दिल्ली- 0

उत्तर पूर्वी दिल्ली- 0

उत्तर पश्चिमी दिल्ली- 2

शाहदरा- 3

दक्षिणी दिल्ली- 2

दक्षिण पूर्वी दिल्ली- 2

दक्षिण पश्चिमी दिल्ली- 1

पश्चिमी दिल्ली- 3

कुल-15

दिल्ली में कोरोना के टीकाकरण का आंकड़ा

तारीख- लक्ष्‍य- टीकेे लगे- फीसद

16 जनवरी 8117 4319 53.20

18 जनवरी 8136 3598 44.22

19 जनवरी 10,125 4936 48.75

21 जनवरी 8100 5942 73.35

23 जनवरी 8100 6967 86.01

25 जनवरी 8100 7408 91.45

27 जनवरी 8100 6545 80.80

28 जनवरी 10,600 8244 77.77

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।