Move to Jagran APP

Delhi Weather Update: दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड

मौसम विभाग की मानें तो यह पहली बार है जब पिछले 10 वर्षों में जनवरी की ठंड अपने अंतिम दिनों में भी नित नए रंग दिखा रही है। स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार अभी दो दिनों तक दिल्ली में शीतलहर जारी रहेगी।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Fri, 29 Jan 2021 07:40 AM (IST)
Hero Image
31 जनवरी को ठंड से हल्की राहत मिलना शुरू होगी।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिसंबर के बाद जनवरी में भी रिकार्डतोड़ सर्दी पड़ रही है। शुक्रवार को भी ठंड से कोई राहत नहीं मिल रही है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। ठंड ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में 10 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया। न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस पर सिमटकर रह गया। वहीं, इस बार शीतलहर भी रिकार्ड तोड़ने की राह पर है। अभी तक इस माह में छह दिन शीतलहर चल चुकी है। इससे पहले वर्ष 2013 में लगातार छह दिन शीतलहर चली थी, जबकि माह के तीन दिन अभी शेष हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 3.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री कम 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2012 से लेकर अभी तक 28 जनवरी की तारीख का यह सबसे कम न्यूनतम तापमान है। हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 और न्यूनतम 59 फीसद दर्ज किया गया। दिल्ली का लोधी रोड इलाका 3.4 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।

मौसम विभाग की मानें तो यह पहली बार है, जब पिछले 10 वर्षों में जनवरी की ठंड अपने अंतिम दिनों में भी नित नए रंग दिखा रही है। अमूमन इस माह न्यूनतम तापमान पांच से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार अभी दो दिनों तक दिल्ली में शीतलहर जारी रहेगी। इससे उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से आने वाली ठंडी हवा सुबह और शाम ठिठुरन का एहसास कराएगी। 31 जनवरी को ठंड से हल्की राहत मिलना शुरू होगी।

दिल्ली-एनसीआर की हवा में नहीं सुधार

मौसमी उतार चढ़ाव के बीच दिल्ली-एनसीआर की हवा में बृहस्पतिवार को भी सुधार नहीं हुआ। दिल्ली सहित एनसीआर के भी सभी शहरों की वायु गुणवत्ता बहुत खराब ही रही। सभी जगह का एयर इंडेक्स 300 से ऊपर दर्ज हुआ। सफर इंडिया की मानें तो शुक्रवार से स्थिति में आंशिक सुधार संभव है। हालांकि एयर इंडेक्स अभी तीन दिन और इसी श्रेणी में रहेगा।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।