Move to Jagran APP

Monsoon Forecast 2021: देश में इस साल होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Delhi Monsoon Forecast स्काइमेट वेदर के अनुसार साल 2021 में दीर्घावधि औसत वर्षा 880.6 मिमी की तुलना में सामान्य बारिश की रेंज 96 फीसद से 104 फीसद के उच्चतम स्तर की तरफ होगा। यानी मानसून के दौरान झमाझम बारिश होगी।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Sun, 31 Jan 2021 01:29 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली में मानसून के दौरान झमाझम बारिश होगी। फाइल फोटो

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। Delhi Monsoon Forecast: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में इस साल यानी 2021 में मानसून सामान्य बारिश वाला होगा। स्काइमेट वेदर की तरफ से जारी संभाव्यता रिपोर्ट (probability report) में कहा गया है कि इस बार मानसून के दौरान औसतन सामान्य बारिश होगी। मानसून का आगाज भी काफी अच्छा होने की संभावना है। स्काइमेट वेदर के अनुसार, साल 2021 में दीर्घावधि औसत वर्षा 880.6 मिमी की तुलना में सामान्य बारिश की रेंज 96 फीसद से 104 फीसद के उच्चतम स्तर रहने की उम्मीद है। यानी मानसून के दौरान झमाझम बारिश होगी।

स्काइमेट वेदर ने बताया कि प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान व्यापक रुप से नीचे हैं और ला नीना की स्थिति अपने चरम पर पहुंच गई है। समुद्र सतह के तापमान में जल्द गिरावट होने की संभावना है। जिसके कारण ला नीना की स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा। मानसून के दस्तक देने के समय यह 50 फीसद तक कम हो सकता है। वैश्विक मौसम की परिस्थितियों के आंकलन से संकेत मिले हैं कि 2021 में भी सामान्य मानसून बारिश वाला वर्ष होगा।

कमजोर पड़ रहा है ला नीना 

भारत में मानसून सीजन पूरे साल सबसे महत्वपूर्ण सीजन होता है। पिछले साल मानसून की लगाम ला नीना के हाथों में थी जो इस समय अपने चरम पर पहुंच गया है। बसंत ऋतु से यह कमजोर होने लगेगा और मानसून सीजन में इसके तटस्थ रहने की संभावना है। इसका मतलब यह हुआ कि कमजोर होते ला नीना के साथ मानसून 2021की शुरुआत होने वाली है।

2012 से मानसून का पूर्वानुमान जारी कर रहा है स्काइमेट वेदर

बता दें कि स्काइमेट वेदर वर्ष 2012 से मानसून का पूर्वानुमान जारी कर रहा है। मानसून पूर्वानुमान जारी करने के लगभग एक दशक के अपने सफर में स्काइमेट ने किसी वजह से वर्ष 2020 का में मानसून का पूर्वानुमान जारी नहीं किया था। हालांकि 2021 के लिए मानसून के पूर्वानुमान की रिपोर्ट जारी की गई है। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।