Move to Jagran APP

दिल्ली में पति संग घर लौट रही मशहूर अभिनेत्री का बदमाशों ने 6 किमी तक किया पीछा

टीवी सीरियल ‘‘दीया और बाती हम’’ में आरजू राठी का किरदार निभाने वालीं प्रसिद्ध अभिनेत्री प्राची तेहलान का बदमाशों ने पीछा किया। बाहरी दिल्ली में बदमाशों ने कई बार अपनी कार से उनकी कार को टक्कर भी मारी।

By Edited By: Updated: Tue, 02 Feb 2021 12:19 PM (IST)
Hero Image
टीवी सीरियल ‘‘दीया और बाती हम’’ में आरजू राठी का किरदार निभाने वालीं प्रसिद्ध अभिनेत्री प्राची तेहलान

बाहरी दिल्ली, धनंजय मिश्र। राजधानी दिल्ली में कार सवार दुस्साहसी बदमाशों ने पति संग घर लौट रही प्रसिद्ध अभिनेत्री प्राची तेहलान का छह किलोमीटर तक पीछा किया। यही नहीं बदमाश बेखौफ होकर अभिनेत्री के घर में घुस गए और काफी देर तक परिवार के साथ गाली गलौज किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात प्रशांत विहार थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि सभी बदमाश शराब के नशे में थे। पुलिस ने अभिनेत्री के पति की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में एफआइआर दर्ज किया है। बदमाशों द्वारा पीछा करने के कारणों की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

टीवी सीरियल ‘‘दीया और बाती हम’’ में आरजू राठी का किरदार निभाने वालीं प्रसिद्ध अभिनेत्री प्राची तेहलान अपने पति रोहित सरोहा के साथ रोहिणी सेक्टर 14 प्रशांत विहार में रहती हैं। वह राष्ट्रीय स्तर की बास्केट बाल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। उन्होंने कई मशहूर टीवी सीरियल व फिल्मों में काम किया है। उनके पति रोहित सरोहा कारोबारी हैं। रविवार रात को पत्नी के साथ वह रूपनगर स्थित मामा के घर गए हुए थे। रात करीब डेढ़ बजे दोनों कार से प्रशांत विहार स्थित अपने घर वापस लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि जैसे ही वह पीतमपुरा स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल स्कूल के समीप पहुंचे तो कार सवार चार बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। नशे में घुत बदमाश कार में चिल्ला रहे थे और अपशब्दों का भी प्रयोग कर रहे थे। बदमाशों ने कई बार अपनी कार से उनकी कार को टक्कर भी मारी।

पीड़ित रोहित ने बताया कि देर रात होने के कारण बदमाशों से उलझने के बजाए घर जाना ही सही समझा। लेकिन बदमाश बेखौफ होकर तेज रफ्तार में उनका पीछा कर रहे थे।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।