Move to Jagran APP

कृषि कानून विरोधी प्रदर्शन में शामिल शख्स की सड़क हादसे में मौत, पीलीभीत का था रहने वाला

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बलजिंदर सिंह का का शव 25 जनवरी को खोड़ा कॉलोनी के पास मिला था अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है। वाहन की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

By Prateek KumarEdited By: Updated: Wed, 03 Feb 2021 09:29 AM (IST)
Hero Image
शख्स की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।

नई दिल्ली, शुजाउद्दीन। गाजीपुर बार्डर के पास कृषि कानून विरोधी प्रदर्शन में शामिल एक शख्स की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा करीब एक हफ्ते पहले हुआ था। लेकिन शव की पहचान मंगलवार को हो पाई। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान पीलीभीत के गांव बारीबुझिया निवासी बलजिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बलजिंदर सिंह का का शव 25 जनवरी को खोड़ा कॉलोनी के पास मिला था, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है। वाहन की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, यूपी गेट पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 23 जनवरी को बलजिंदर सिंह अपने साथियों के साथ पीलीभीत से गाजीपुर बार्डर पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने आए थे। 24 जनवरी को वह रहस्यमय परिस्थिति में गायब हो गए थे। उनके साथियों ने उन्हें काफी तलाश किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला था।

आरोपितों को रिहा करने के बाद होगी वार्ता : पंधेर

वहीं, एक तरफ सरकार की ओर से कृषि कानूनों पर वार्ता के लिए रास्ते खोले जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी (पंजाब) इन रास्तों को बंद करने पर तुली है। सोमवार को कमेटी ने सरकार से बात करने से इन्कार कर दिया। दरअसल कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि जब तक उन आरोपितों को छोड़ा नहीं जाता, जिनको पुलिस ने गिरफ्तार किया है, तब तक सरकार के साथ कोई वार्ता नहीं हो सकती।

कृषि कानून विरोधी प्रदर्शनकारियों की ओर से की गई हिंसा को देखते हुए दिल्ली पुलिस की ओर से सिंघु बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। बैरिकेड को मजबूती देने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग एक पर सीमेंट कंक्रीट की दीवार बना दी गई। इसके अलावा कंटेनरों में भी सीमेंट के भारी बैरिकेड रख दिए गए हैं। अब हरियाणा से दिल्ली की सीमा में घुसना प्रदर्शनकारियों के लिए मुश्किल होगा। दिल्ली पुलिस ने यहां पर सीमेंट के बैरिकेड को एक साथ वेल्ड करवाकर उनके बीच में सीमेंट, रेती-रोड़ी की करीब चार फीट चौड़ी दीवार चिनवा दी है। इसके अलावा कंटेनरों का मुंह दिल्ली की ओर करके उसके अंदर भी बैरिकेड रख दिए गए हैं।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।