Move to Jagran APP

Red Fort Violence: पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू समेत तीन पर एक लाख का इनाम घोषित, बाकी पांच लोगों पर 50 हजार का इनाम

Red Fort Violence दिल्ली पुलिस ने आरोपितों जयबीर सिंह बूटा सिंह सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह पर 50000 रुपये का इनाम घोषित किया है जबकि दीप सिद्धू और जुगराज सिंह पर एक लाख रुपये का इनाम है।

By JP YadavEdited By: Updated: Wed, 03 Feb 2021 12:40 PM (IST)
Hero Image
आरोपितों पर गुंबद का कलश लूटे जाने का आरोप लगाया गया है।

नई दिल्ली, एएनआइ। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी दिन किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर पुलिस अब बड़ी और निर्णायक तैयारी में जुट गई है। इस बाबत दिल्ली पुलिस ने बड़ा फैसला लेते हुए दीप सिद्धु समेत दिल्ली हिंसा में 8 आरोपितों पर इनाम घोषित किया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, दीप सिद्धू, जुगराज सिंह और गुरजोत सिंह पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने अन्य आरोपितों में शुमार जयबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। यहां पर बता दें कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) की तरफ से भी  ट्रैक्टर परेड की आड़ में उपद्रव करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें लाल किले में उपद्रवियों द्वारा ऐतिहासिक इमारत में तोड़फोड़ करने के साथ ही गुंबद का कलश लूटे जाने का आरोप लगाया गया है।

गणतंत्र दिवस पर लाल किला पर उपद्रव करने के मामले में पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव 8 उपद्रवियों पर इनाम की घोषणा की है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक,  पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू , गुरजन सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह पर एक-एक लाख इनाम रखा गया है। वहीं, जगवीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह पर 50-50 हजार का इनाम रखा गया है। सभी पंजाब के रहने वाले हैं और अपने अपने घरों से फरार हैं। लखविंदर सिंह 'लक्खा' पर इसलिए इनाम नहीं रखा गया है कि वह सिंघू बॉर्डर पर ही छिपा हुआ है। वह फरार नहीं है।

बता दें कि 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसान टैक्टर परेड के दौरान दिल्ली के कई इलाकों में हिंसा हुई थी। हद तो तब हो गई जब कुछ उपद्रवी किसान लाल किले की प्राचीर पर पहुंच गए और एक युवक जुगराज सिंह ने तिरंग के बगल में झंडा तक लगा दिया था। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।