Move to Jagran APP

Coronavirus Vaccination: एक दिन में अब तक सर्वाधिक 9510 कर्मचारियों को लगा कोरोना का टीका

दिल्ली में टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 184 कर दी गई थी। एक दिन पहले उन केंद्रों पर 9216 कर्मचारियों को टीका लगा था। इस लिहाजा से पांच टीकाकरण केंद्र कम होने के बावजूद पिछले दिन के मुकाबले 294 अधिक कर्मचारियों ने टीका लिया।

By Prateek KumarEdited By: Updated: Sun, 07 Feb 2021 08:48 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली में अब तक कुल एक लाख नौ हजार 568 कर्मचारियों को लगी है टीके की पहली डोज

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। राजधानी में शनिवार को पिछले दिन के मुकाबले कोरोना टीकाकरण के लिए पांच केंद्र कम रहे। इस वजह से 184 की जगह 179 केंद्रों पर ही टीकाकरण हुआ लेकिन एक दिन में अब तक सबसे अधिक 9510 कर्मचारियों को टीका लगा, लेकिन निर्धारित लक्ष्य से 53.12 फीसद ही टीकाकरण हुआ। इस दौरान नौ कर्मचारियों में हल्के दुष्प्रभाव देखे गए।

शनिवार को पांच टीकाकरण केंद्र रहे कम

दिल्ली में टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 184 कर दी गई थी। एक दिन पहले उन केंद्रों पर 9216 कर्मचारियों को टीका लगा था। इस लिहाजा से पांच टीकाकरण केंद्र कम होने के बावजूद पिछले दिन के मुकाबले 294 अधिक कर्मचारियों ने टीका लिया। दिल्ली में अब तक कुल एक लाख नौ हजार 568 कर्मचारियों को टीके की पहली डोज लग चुकी है।

179 केंद्रों पर 53.12 फीसद हुआ टीकाकरण

4 फरवरी को 9494 कर्मचारियों को टीका लगा था। शनिवार को यह आंकड़ा पार गया लेकिन 25 जनवरी को निर्धारित लक्ष्य से 91.45 फीसद टीकाकरण हुआ था। हालांकि, तब टीकाकरण केंद्रों की संख्या 81 होने के कारण 8100 कर्मचारियों को टीका लगाने का लक्ष्य था। जबकि 7408 कर्मचारियों को ही टीका लगा था। शनिवार को 179 केंद्रों पर 17,900 कर्मचारियों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इसके तहत 146 केंद्रों पर 14,600 कर्मचारियों को कोविशील्ड टीका लगाने का लक्ष्य था। जबकि 8515 कर्मचारियों ने यह टीका लिया। इसके बाद आठ कर्मचारियों को हल्का दुष्प्रभाव हुआ। इसके अलावा 33 केंद्रों पर 3300 कर्मचारियों को कोवैक्सीन देने का लक्ष्य था। जबकि 995 कर्मचारियों को यह टीका लगा, जिसके बाद सिर्फ एक कर्मचारी को हल्की परेशानी हुई।

जिला - केंद्र टीकाकरण दुष्प्रभाव के मामले

मध्य दिल्ली 30 1131 4

पूर्वी दिल्ली 12 1151 1

नई दिल्ली 15 577 0

उत्तरी दिल्ली 6 373 1

उत्तर पूर्वी दिल्ली 5 649 1

उत्तर पश्चिमी दिल्ली 22 1029 0

शाहदरा 14 676 1

दक्षिणी दिल्ली 22 1171 1

दक्षिण पूर्वी दिल्ली 19 791 0

दक्षिण पश्चिमी दिल्ली 15 720 0

पश्चिमी दिल्ली 19 1242 0

कुल 179 9510 9

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।