Move to Jagran APP

Delhi MCD By Elections 2021: दिल्ली में AAP के बाद कांग्रेस ने भी घोषित किए उम्मीदवार

दिल्ली में नगर निगम उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने शनिवार को पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा की। त्रिलोकपुरी पूर्व (सुरक्षित) वार्ड से बाल किशन और कल्याणपुरी (सुरक्षित) से धर्मपाल मौर्या को मैदान में उतारा गया है।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Sun, 07 Feb 2021 08:40 AM (IST)
Hero Image
प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने शनिवार को पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा की।

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली में नगर निगम उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने शनिवार को पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा की। त्रिलोकपुरी पूर्व (सुरक्षित) वार्ड से बाल किशन और कल्याणपुरी (सुरक्षित) से धर्मपाल मौर्या को मैदान में उतारा गया है। चौहान बांगर से चौधरी जुबैर अहमद को प्रत्याशी बनाया गया है। रोहिणी (सी) मेमवति बरवाला को और शालीमार बाग उत्तर (महिला आरक्षित) वार्ड से ममता कांग्रेस उम्मीदवार होंगी।

बता दें कि पांच वार्डों में होने जा रहे उपचुनाव में भाजपा ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि भाजपा भी जल्द ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।

आप ने घोषित किए पांचों प्रत्याशी

नगर निगम चुनाव के लिए भले ही एक साल बचा है, मगर पांच सीटों पर 28 फरवरी को होने जा रहे उपचुनाव को आम आदमी पार्टी (आप) हर हाल में जीतना चाहती है। आप ने इन सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए शनिवार को अपने पांचों प्रत्याशी घोषित कर दिए है। इनमें पार्टी ने दो पूर्व विधायकों पर भी दांव लगाया है। आप ने कहा है कि सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्र में दिल्ली की जनता के हित में काम किया है। जिस प्रकार से अर¨वद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी जनता के लिए काम करने की नीति को बढ़ावा देती है, पार्टी के इन सभी का चुनाव उसी नीति के आधार पर किया गया है।

उपचुनाव वाली पांच में से चार सीटों से बने हैं आप के विधायक

जिन सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है, वे सीटों पिछले साल 11 फरवरी को रिक्त हुइर्ं थीं। पिछले साल हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने इन चारों सीटों पर अपने निगम पार्षद मैदान में उतारे थे। चारों चुनाव जीत गए थे। इसके बाद सभी ने निगम सीटों से इस्तीफा दे दिया था।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।