Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Politics: अरविंद केजरीवाल बोले- अमानतुल्लाह खान के बाद अब AAP के ये विधायक जाएंगे जेल? गुजरात में हार से डर रही भाजपा

AAP Rashtriya Janpratinidhi Sammelan राजधानी दिल्ली में आयोजित आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए AAP नेताओं से जेल जाने के लिए तैयार रहने की बात कही।

By Abhishek TiwariEdited By: Updated: Sun, 18 Sep 2022 03:57 PM (IST)
Hero Image
Delhi Politics: अमानतुल्लाह खान के बाद अब AAP के ये विधायक जाएंगे जेल? अरविंद केजरीवाल ने बताए नाम

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की ओर से आयोजित किए गए राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर भ्रष्टाचार से लड़ने के नाम पर आप को "कुचलने" की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को गुजरात चुनावों में हार का डर है। केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार उनकी पार्टी के मंत्रियों और नेताओं को भ्रष्टाचार के झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि भाजपा "आप की बढ़ती लोकप्रियता को पचा नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि ये लोग अमानतुल्लाह खान के बाद अब मनीष सिसोदिया और कैलाश गहलोत को भी पकड़ेंगे।

— AAP (@AamAadmiParty) September 18, 2022

'भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बड़ी-बड़ी पार्टियों से लड़ रही AAP'

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "देश आजाद हुआ है मगर इन लोगों ने संविधान के चीथड़े उड़ा दिए। नवंबर माह में भारत का संविधान बना था और इसी नवंबर में दिल्ली में आम आदमी पार्टी बनी है। देश के 20 राज्यों में आज हमारे 1400 से अधिक प्रतिनिधि हैं। 10 साल में हमारी छोटी-सी पार्टी बड़ी-बड़ी पार्टियों से भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लड़ रही है।

ये भी पढ़ें- Gujrat Assembly Election: पंजाब की तरह क्या गुजरात में जीत दिला पाएंगे राघव चड्ढा? AAP ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

आप की चार बातें देश में लोगों को पसंद आ रही हैं और ये इन लोगों के गले नही उतर रही हैं। हमारी ईमानदारी, शिक्षा, स्वास्थ्य पर किए गए काम की पूरे देश में चर्चा हो रही है।"

'आज दो किस्म की हो रही राजनीति'

उन्होंने कहा कि ये कहते हैं कि फ्री की सुविधाएं जनता को नहीं मिलनी चाहिए। आज दो किस्म की राजनीति हो रही है। एक वह है जो अपना घर भरती है और दूसरी है जनता के लिए काम करती है। ये हमारी पार्टी को रोकना चाहते हैं। इनका मकसद है कि आप को कुचल दो। ये हमारे विधायक के पीछे पड़े हैं।

संबोधन की खास बातें-

  • सत्येंद्र जैन किसी अन्य देश में होते तो उन्हें भारत रत्न मिलता, मगर उन्हें जेल में उन्होंने डाला हुआ है। जज पूछ रहे हैं कि सत्येंद्र जैन के खिलाफ कुछ सुबूत तो दे दो, मगर केंद्र सरकार कुछ सुबूत तो दे दो जैन के खिलाफ तो यह कह रहे हैं कि जज बदल दो।
  • कल अमानतुल्लाह को पकड़ लिया गया। उनके यहां कुछ नही मिला तो अब कह रहे हैं कि अमानतुल्लाह के सहयोगी के यहां मिला है, जबकि अमानतुल्लाह का उससे कोई लेना-देना नहीं है।
  • इन्होंने मनीष सिसोदिया के यहां छापा मारा, वहां कुछ नहीं मिला। ये आप के सभी विधायकों को जेल में डालेंगे। अभी सिसोदिया को भी पकड़ेंगे और कैलाश गहलोत को भी पकड़ेंगे।
  • सभी विधायकों को जेल जाने के लिए 3 से 4 माह की हिम्मत जुटा लेनी है। उसके बाद कुछ नहीं होगा। अभी सभी हिम्मत जुटा लो।
  • प्रधानमंत्री के सलाहकार हीरेन जोशी गुजरात में मीडिया के लोगों को धमकी दे रहे हैं कि आप को नहीं दिखाना है, उन्हे धमकी भरी गालियां लिखकर मैसेज कर रहे हैं। हमारी गुजरात में खबरें नहीं छप रही हैं।
  • वहां मीडिया चैनल वाले हमारे नेताओं को डिबेट में नहीं बुलाते हैं। उन्हें समझ लेना चाहिए कि जिस दिन किसी मीडिया वाले ने उनकी बातें इंटरनेट मीडिया पर डाल दीं तो मुंह दिखाने के लायक नहीं बचेंगे।
  • हमारी मुहिम में जुड़ने के किए हमारे मोबाइल नंबर पर 9510001000 मिस्ड काल दें। केजरीवाल ने कहा कि मेक इंडिया नंबर एक के लिए हमारे साथ आएं।
  • भाजपा देशभर में विधायकों को खरीद रही है। आपरेशन लोटस चलाया जा रहा है। इन्होंने अभी तक देश भर में 800 करोड़ खर्च कर विधायक खरीदे हैं, मगर हमारा एक विधायक नहीं खरीद पाए हैं।
  • सम्मेलन में राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने दो प्रस्ताव रखे। एक प्रस्ताव में भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाना है और दूसरा प्रस्ताव ऑपरेशन लोटस को सफल नहीं होने देना है।

पंजाब में फेल हुआ BJP का ऑपरेशन लोटस- मंत्री हरपाल सिंह

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने ऑपरेशन लोटस पर बात रखते हुए कहा कि ऑपरेशन लोटस को पंजाब में भी पहुंचाया गया, मगर वहां भी सफल नहीं हो सका है और इसे हम पंजाब में सफल नहीं देंगे। भाजपा देश के लिए खतरा बनी हुई है। सीबीआई और ईडी से डराकर विधायकों को खरीदा जा रहा है।

देश भर में इन्होंने ऑपरेशन लोटस सफल कर लिया, पंजाब में भी हमारे 10 विधायकों से भी संपर्क किया गया है। हमारी सरकार ने इस मामले में मोहाली में एक मुकदमा किया है। जल्द ही हम ऐसे लोगों को बेनकाब करेंगे।

'भाजपा ने देश की हालत खराब की'

पंजाब से कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि 2014 में देश में कांग्रेस के कीचड़ को देखते हुए जनता ने भाजपा को चुना और नरेन्द्र मोदी को चुना, लोगों को उम्मीद थी की अब कुछ सुधार होगा, मगर इन लोगों ने देश की हालत और खराब कर दी है। जहां इनकी सरकार नही बनती है, विधायकों को खरीद ले रहे हैं। मगर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने इसे फेल कर दिया।

भाजपा ने पंजाब में 117 सीटों में से 2 सीटें जीती हैं, मगर अब पंजाब में विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। जिसमें कभी कामयाब नही होंगे। अरविंद केजरीवाल ने आज देश से भ्रष्टाचार का कीचड़ साफ करने के लिए झाड़ू उठा ली है। इसका खौफ भाजपा की आंखों में साफ दिखाई देता है।

'गोवा में भाजपा को हुआ AAP की ताकत का अहसास'

गोवा से विधायक बेंजी बेगस ने कहा कि भाजपा ने गोवा में ऑपरेशन लोटस चला कर कांग्रेस के 11 विधायकों में से आठ को अपनी पार्टी में शामिल करा लिया। मगर हमें नहीं छू पाए हैं और न ही छू पाएंगे। हम दो विधायकों ने गोवा की विधानसभा में भाजपा को आप की ताकत का अहसास कराया हुआ है।

20 राज्यों से दिल्ली पहुंचे AAP नेता

आप के राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन में 20 राज्यों से लगभग 1400 से अधिक जनप्रतिनिधि शामिल होने पहुंचे हैं। देश भर में आम आदमी पार्टी के चुने गए जनप्रतिनिधियों का यह पहला राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन है। सम्मेलन में देश भर में चुने आप के विधायक, राज्यसभा सांसद, पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, चेयरमैन, मेयर, ब्लॉक प्रमुख समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

पंजाब के मुख्यमंत्री नहीं हुए शामिल

विदेश में होने के कारण पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस सम्मेलन में शामिल नहीं हो सकेंगे। हालांकि पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा सम्मेलन में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन से आप को मजबूत होने का संदेश दिया जाएगा।

मंच पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें-

कोर्ट ने AAP विधायक अमानतुल्लाह को 4 दिन की एसीबी की हिरासत में भेजा, भ्रष्टाचार मामले में हुई थी गिरफ्तारी

कौन है सफूरा जरगर, जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कार्रवाई से फिर चर्चा में

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें