Move to Jagran APP

संस्कृति व एकजुटता ही देश की ताकत : राजनाथ ¨सह

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि संस्कृति एवं एकज

By JagranEdited By: Updated: Sun, 28 Oct 2018 10:00 PM (IST)
Hero Image
संस्कृति व एकजुटता ही देश की ताकत : राजनाथ ¨सह

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि संस्कृति एवं एकजुटता ही देश की ताकत है। भारत केवल अपने लिए नहीं, बल्कि विश्व के पूरे मानव समाज के कल्याण के लिए ताकतवर बनना चाहता है। वह रोहिणी के जापानी पार्क में चल रहे अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन के समापन सत्र के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आर्य समाज के इस सम्मेलन में अनुशासन और शांति है। यह केवल संस्था नहीं, बल्कि क्रांतिकारी विचार है जो सोए हुए आदमी को भी जगा दे। हम तो आर्य हैं और पूरे विश्व को आर्य बनाना चाहते हैं। वसुधैव कुटुंबकम का संदेश कोई छोटे मन वाला आदमी नहीं दे सकता, बल्कि बड़े मन वाला ही ऐसा कर सकता है। यही तो भारत की सांस्कृतिक पहचान है। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद का हृदय जितना बड़ा था, कल्पना नहीं की जा सकती। उन्हें अपनी ¨चता नहीं थी, बल्कि उनका मन दूसरों की ¨चता में हमेशा लगा रहता था। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद जी काफी दूरदर्शी थे। उन्हें पता चल गया था कि आगे क्या होने वाला है। जो कुछ भी ज्ञान हमारे वेदों में है, वह दुनिया के पास नहीं है। भारत की संस्कृति स्वयं में आधुनिक है और इसे आधुनिकता की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि वे प्रयास करेंगे कि वर्ष 2024 में जो अंतरराष्ट्रीय आर्य सम्मेलन होगा, उसमें दयानंद सरस्वती जी की जन्म शताब्दी पूरे विश्व में मनाई जाए।

इस मौके पर सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया ने कहा कि दुनिया में शांति चाहिए तो हमें पुन: वेदों की ओर लौटना होगा। उन्होंने इस महासम्मलेन में शामिल पाकिस्तान के आर्य प्रतिनिधिमंडल को वीजा दिलाने में गृह मंत्री की ओर से मदद करने के लिए खुशी जताई।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल ¨सह ने कहा कि दयानंद जैसा व्यक्तित्व पूरे विश्व में नहीं हो सकता। इस अवसर पर मौजूद भारत के प्रथम अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा ने कहा कि हमारा परिवार दादाजी के मूल सिद्धांतों पर चलता आया है और यही वजह है कि देश की सेवा के लिए कुछ काम आया। अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन के चार दिवसीय कार्यक्रम के इस समापन समारोह में दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, सीकर के सांसद स्वामी सुमेधानंद व स्वामी देवव्रत समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया। इस चार दिवसीय सम्मेलन में 28 देशों के तीन हजार से ज्यादा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।