Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chhath Puja 2022: दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर ने यमुना के पानी से किया स्नान, भाजपा सांसद ने किया था चैलेंज

भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश वर्मा की चुनौती के बाद रविवार को दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा ने यमुना नदी के पानी से स्नान किया है। उन्होंने कहा कि यमुना नदी स्वच्छ है और लोग बेझिझक होकर इसमें स्नान कर सकते हैं।

By AgencyEdited By: Abhishek TiwariUpdated: Sun, 30 Oct 2022 02:09 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर ने यमुना के पानी से किया स्नान, भाजपा सांसद ने किया था चैलेंज

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर (क्वालिटी कंट्रोल) संजय शर्मा ने आज यानी रविवार को यमुना नदी के पानी से स्नान किया है। उन्होंने ऐसा भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के चैलेंज देने के बाद किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी ने कालिंदी कुंज के यमुना घाट पर स्नान किया। इस दौरान दिल्ली जल बोर्ड (क्वालिटी कंट्रोल) निदेशक संजय शर्मा ने कहा, "पानी का BOD लेवल 12-13 है, TSS 20 के नीचे है, फास्फेट 0.1 और डिसोल्वड ऑक्सीजन 7.0 से ज़्यादा है। यमुना नदी स्वच्छ है और लोग बेझिझक होकर यहां डुबकी लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 

यमुना के झाग पर सियासत, मनोज तिवारी बोले- केजरीवाल को दिल्ली की चिंता नहीं, उन्हें पंजाब का सीएम बनना चाहिए

Chhath Puja 2022: एनसीआर में छठ पर्व संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य देने का समय करें नोट, ट्रैफिक अलर्ट भी जारी

जल बोर्ड के अधिकारी ने BJP सांसद के खिलाफ दी थी शिकायत

दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) में ट्रीटमेंट क्वालिटी कंट्रोल के निदेशक संजय शर्मा ने शनिवार को भाजपा नेता व सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के खिलाफ अभद्रता और काम में बाधा उत्पन्न करने के मामले में कालिंदी कुंज थाने में शिकायत दी थी। हालांकि मामला अभी दर्ज नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि शुक्रवार को वह अपने सहयोगियों के साथ अपना काम कर रहे थे। इसी दौरान वहां पर आए भाजपा नेताओं ने उन्हें न केवल काम करने से रोका बल्कि उनके साथ अभद्रता भी की।

गौरतलब है कि यह मामला उस दौरान का है जब कालिंदी कुंज स्थित यमुना नदी के जल पर तैरते सफेद व जहरीले झाग को खत्म करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों द्वारा पानी की सतह पर केमिकल का छिड़काव किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही शुक्रवार को भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ घाट पर पहुंचे थे।

क्या है मामला

बीते दिनों भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा का एक वीडियो वायरल हुथा था जिसमें वह दिल्ली जल बोर्ड के एक अधिकारी को फटकार लगाते हुए देखे गए थे। वीडियो में प्रवेश वर्मा ने जल बोर्ड के अधिकारी से कह रहे थे कि ये केमिकल तेरे सिर पर डाल दूं? तुम यहां केमिकल डाल रहे हों फिर लोग इसमें डुबकी लगाएंगे। उन्होंने चुनौती देते हुए जल बोर्ड के अधिकारी से कहा था कि पहले तुम इसमें डुबकी लगा के दिखाओ। तुमने इसके लिए साल साल में कोई ध्यान नहीं दिया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें