Move to Jagran APP

केंद्र की योजनाओं से दिल्लीवासियों को वंचित कर रहे हैं केजरीवाल: हरदीप पुरी

केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री और प्रदेश भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को अरविद केजरीवाल लागू नहीं कर रही है जिस वजह से दिल्ली के लोगों को उसका लाभ नहीं मिल रहा है। वह प्रदेश भाजपा कार्यालय में अस्थायी चुनाव कार्यालय बनाने के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों के नियमित करने में अरविद केजरीवाल सरकार लगातार बाधा बनी रही है। नरेंद्र मोदी सरकार की अडिग इच्छाशक्ति के कारण ही इन कॉलोनियों में रहने वाले 40 लाख से अधिक लोगों को उनके घर का मालिकान हक जल्द ही मिल जाएगा। आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू न होने के कारण आज गरीबों को मुफ्त इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है जिसके लिए पूरी तरह से दिल्ली सरकार जिम्मेदार है।

By JagranEdited By: Updated: Sat, 02 Nov 2019 06:24 AM (IST)
Hero Image
केंद्र की योजनाओं से दिल्लीवासियों को वंचित कर रहे हैं केजरीवाल: हरदीप पुरी

फोटो 30डीईएल510

-दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में शुरू हुआ अस्थायी चुनाव कार्यालय बनाने का काम

-आप सरकार से पांच गुना ज्यादा रियायत देगी सत्ता में आने पर भाजपा सरकार: तिवारी राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली :

केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री और प्रदेश भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को अरविद केजरीवाल लागू नहीं कर रही है जिस वजह से दिल्ली के लोगों को उसका लाभ नहीं मिल रहा है। वह प्रदेश भाजपा कार्यालय में अस्थायी चुनाव कार्यालय बनाने के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों के नियमित करने में अरविद केजरीवाल सरकार लगातार बाधा बनी रही है। नरेंद्र मोदी सरकार की अडिग इच्छाशक्ति के कारण ही इन कॉलोनियों में रहने वाले 40 लाख से अधिक लोगों को उनके घर का मालिकाना हक जल्द ही मिल जाएगा। आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू न होने के कारण आज गरीबों को मुफ्त इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है जिसके लिए पूरी तरह से दिल्ली सरकार जिम्मेदार है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली को पीड़ा देने वाले केजरीवाल को यहां की जनता कभी माफ नहीं करेगी। दिल्ली के लोग आज प्रदूषण की मार झेल रहे हैं और मुख्यमंत्री आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं। इस समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री न तो पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोई बैठक की और न विपक्ष के साथ। तकनीकी विशेषज्ञों की भी कोई बैठक नहीं हुई। राजधानी में प्रदूषण के कारण आपातस्थिति बनी हुई है, लेकिन मुख्यमंत्री ट्विटर और प्रचार माध्यमों से प्रदूषण कम होने का दावा कर रहे हैं। यह दिल्लीवासियों के साथ धोखा है।

उन्होंने कहा कि 56 माह तक केजरीवाल काम करने की जगह प्रधानमंत्री मोदी पर काम न करने देने का आरोप लगाते रहे, लेकिन सच्चाई यह है कि वह खुद काम नहीं कर रहे थे। अब चुनाव नजदीक देखकर रोज नई-नई घोषणाएं कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा पांच सालों में जनता को दी गई राहत से पांच गुना ज्यादा रियायत भाजपा सत्ता में आने पर देगी। यदि आप सरकार की नीयत सही होती तो पांच साल पहले लोगों को राहत देने के लिए कदम उठाती।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, राज्यसभा सदस्य विजय गोयल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, सांसद मीनाक्षी लेखी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा व हंसराज हंस, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन व अन्य नेता मौजूद थे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।