Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यमुना के झाग पर सियासत, मनोज तिवारी बोले- केजरीवाल को दिल्ली की चिंता नहीं, उन्हें पंजाब का सीएम बनना चाहिए

Delhi Politics छठ पूजा आते ही दिल्ली में यमुना नदी के प्रदूषण को लेकर सियासत हो रही है। प्रदूषण को लेकर भाजपा नेता लगातार दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमलावार हैं। ताजा मामले में भाजपा नेता मनोज तिवारी ने सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा है। (Photo- ANI)

By AgencyEdited By: Abhishek TiwariUpdated: Sun, 30 Oct 2022 10:16 AM (IST)
Hero Image
मनोज तिवारी बोले- केजरीवाल को दिल्ली की चिंता नहीं, उन्हें पंजाब का सीएम बनना चाहिए

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। छठ पर्व आते ही एक बार फिर नेताओं को यमुना के प्रदूषण की चिंता सताने लगी है। इसे लेकर उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आज यानी रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है।

उन्होंने कहा, "जैसे-जैसे प्रदूषण बढ़ता है, सीएम केजरीवाल को छठ पूजा की तैयारी के लिए दिल्ली में रुकना चाहिए था, इसके बजाय वह गुजरात का दौरा कर रहे हैं क्योंकि वह यहां भक्तों की सुविधा नहीं चाहते हैं। अगर उन्हें दिल्ली की चिंता नहीं है, तो उन्हें पंजाब जाना चाहिए और वहां सीएम बनना चाहिए।"

यमुना की सफाई को लेकर AAP और भाजपा आमने-सामने

यमुना नदी की सफाई और छठ पूजा के आयोजन को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के साथ ही दिल्ली सरकार और राजनिवास भी आमने-सामने है। इससे पहले राजनिवास ने मुख्यमंत्री को छठ घाटों पर प्रचार की जगह व्यवस्था सुधारने के लिए कहा था। इससे नाराज आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने उपराज्यपाल पर मीडिया में बने रहने का आरोप लगाया था। यमुना में तैरते जहरीले झाग के लिए भाजपा नेता अरविंद केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

वायु प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पर

उल्लेखनीय है कि दीपावली के बाद एक बार फिर राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। राजधानी में वायु प्रदूषण से हालात बदतर हो गए हैं। स्थित ऐसी हो गई है कि दिनभर स्माग की परत छाई रहने से लोगों को आंखों में जलन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें- 

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, जानें अगले हफ्ते तक कैसा रहेगा पॉल्यूशन का स्तर

Delhi Pollution: पराली के धुएं के कारण देश में सबसे प्रदूषित दिल्ली-NCR की हवा, कई शहरों में 400 के पार AQI

As pollution rises, CM Kejriwal should've stayed in Delhi to prepare for Chhath Puja, instead he's touring Gujarat as he doesn't want to facilitate devotees here. If he isn't concerned about Delhi,he should go to Punjab&become CM there: Manoj Tiwari, BJP MP from North-East Delhi pic.twitter.com/odfKRVyLFz

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें