प. बंगाल में हुई भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में प्रदर्शन
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोचन महतो की हत्या के विरोध में भाजपा न
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोचन महतो की हत्या के विरोध में भाजपा ने बंग भवन के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला भी दहन किया। भाजपा ने आरोप लगाया कि सत्तासीन तृणमूल कांग्रेस द्वारा प्रायोजित ¨हसा में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है।
दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा के नेतृत्व में कार्यकर्ता रोष प्रदर्शन करते हुए बंग भवन की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने अवरोधक लगाकर उन्हें रोक दिया। नाराज प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और पूर्व सांसद मुकुल रॉय भी शामिल हुए।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद सत्ता प्रायोजित ¨हसा का तांडव करने में मार्क्सवादियों को भी पीछे छोड़ दिया है। भाजपा के दलित कार्यकर्ता त्रिलोचन महतो की सत्ताधारी पार्टी के लोगों ने हत्या कर दी। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और शीघ्र ही पश्चिम बंगाल में लोकतात्रिक शासन स्थापित होगा।
मनोज तिवारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सरकार द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रताड़ना और हत्या से लोगों में गुस्सा है। भाजपा कार्यकर्ता रोष जताने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। हत्यारों को शीघ्र सजा मिलनी चाहिए। सरकार द्वारा प्रायोजित ¨हसा के शिकार हो रहे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के प्रति हम सभी में श्रद्धा भाव है। हम ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि पश्चिम बंगाल मे हिंसा बंद हो। वहीं, मुकुल रॉय ने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र की स्थापना के लिए हम हरसंभव संघर्ष करेंगे।